
AI generated
कॉफी पीना हर किसी को पसंद होता है। किसी स्पेशल ऑकेजन में कॉफ़ी रखी जाती है। इसमें थोड़ा दूध या क्रीम मिलाना आम बात है। हर कॉफी कैफे में अलग-अलग तरह की कॉफी मिलती है, जिनका स्वाद लाजवाब होता है। कुछ लोग इसे घर पर भी बनाते हैं, तो कुछ लोग इसका लुत्फ उठाने के लिए अपने फैमिली, पार्टनर या फिर दोस्तों के साथ किसी स्पेशल कैफे में जाते हैं। कॉफी का इतिहास बहुत ही ज्यादा रोचक और पुराना रहा है।
हालांकि, आज हम आपको उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के लोग कॉफी में पनीर डालकर पीते हैं। इसका स्वाद भी लाजवाब होता है और सेहत को भी काफी ज्यादा फायदा मिलता है।
उत्तरी स्वीडन
दरअसल, यह जगह उत्तरी स्वीडन है जहां लोग कॉफी के साथ पनीर डालकर पीते हैं। यहां कॉफी “कॉफी ओस्ट” के नाम से मशहूर है, जिसे खास तरीके से बनाया जाता है। कुछ लोग इसे “लेइपाजूस्तो” भी कहते हैं, जिसे आम तौर पर सीधा मतलब ब्रेड चीज होता है। हालांकि, इस कॉफी में ब्रेड नहीं होती, बल्कि पनीर और कॉफी होती है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। टेस्ट में बहुत ज्यादा मीठा होने के कारण, अधिकतर लोग इसे अवॉइड ही करते हैं, लेकिन कॉफी लवर अक्सर इसका स्वाद जरूर चखते हैं।
होते हैं फायदे
अब आप सोच रहे होंगे कि कॉफी लवर इसे कभी-कभी ही पीते होंगे, लेकिन उत्तरी स्वीडन और फिनलैंड में यह सांस्कृतिक महत्व रखता है। इतिहास की बात की जाए तो यहां के लोगों का मानना है कि खानाबदोश सामी लोगों ने अपनी यात्राओं के दौरान पनीर और कॉफी के शानदार संयोजन को खोजा था। तब से ही यह लोगों की पसंदीदा कॉफी बन गई। यह सोडियम की कमी को शरीर से दूर करता है और बॉडी को गर्म बनाए रखता है। इसके अलावा, कॉफी के साथ पनीर को मिलाकर पीने से बॉडी एनर्जेटिक रहती है। सर्दियों के मौसम में यह काफी फायदेमंद माना जाता है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

