Hindi News

कर्नाटक की प्रसिद्ध मिठाइयां, इनका लाजवाब स्वाद बना देगा दीवाना

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
कर्नाटक एक ऐसा राज्य है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति की वजह से अलग पहचान रखता है। यह स्थान अपने पर्यटक स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही इसी के साथ यह लाजवाब स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है।
कर्नाटक की प्रसिद्ध मिठाइयां, इनका लाजवाब स्वाद बना देगा दीवाना

कर्नाटक भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। ये राज्य अपनी संस्कृति और परंपराओं के मिश्रण की वजह से देश भर में अलग पहचान रखता है। यहां के जितने भी पर्यटक स्थल हैं, वह लोगों के बीच बहुत मशहूर हैं। घूमने फिरने की बात करें तो कर्नाटक में बहुत कुछ मौजूद है। जिसे देखकर आपको संस्कृति और परंपराओं को बहुत पास से जानने का मौका मिलेगा।

घूमने फिरने के स्थान के अलावा यह जगह अपने बेहतरीन स्वाद की वजह से भी पहचानी जाती है। यहां के पकवान खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और उनके जैसा स्वाद आपको कहीं और नहीं मिलेगा। आज हम आपको कर्नाटक की कुछ प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताते हैं, जो स्वाद के मामले में लाजवाब होती है।

मैसूर पाक (Karnataka Sweets)

यह कर्नाटक की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है। यह मिठाई केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि देश भर में पसंद की जाती है। इसकी मक्खन जैसी बनावट मुंह में बेहतरीन स्वाद घोलने का काम करती है। इसे सबसे पहले मैसूर की शाही रसोई में बनाया गया था जिसकी वजह से इसे यह नाम दिया गया।

ओब्बट्टू

आप में से बहुत से लोगों ने इस व्यंजन का नाम पहली बार सुना होगा। इसे आमतौर पर हम पूरनपोली के नाम से पहचानते हैं। यह एक पारंपरिक मिठाई है जो खाने में लाजवाब लगती है। इसे दिवाली और गणेश चतुर्थी के मौके पर खासतौर पर बनाया जाता है। इस मुलायम परतदार रोटी में मीठी फीलिंग की जाती है।

करजीकाई

यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जिसका बेहतरीन स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। इसे नारियल और गुड़ के मिश्रण से तैयार किया जाता है। जैसे हम गुजिया में मावा की स्टफिंग करते हैं उस तरह से इसमें नारियल और गुड़ भरा जाता है।

धारवाड़ का पेड़ा

कर्नाटक में यह मिठाई बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इसे मीठे दूध, चीनी और इलायची से बनाया जाता है। इसकी दानेदार बनावट और बेहतरीन स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। यह केवल कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे भारत में प्रसिद्ध है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews