दिल में बस जाएगा कोलकाता के इन 5 स्ट्रीट फूड का स्वाद, इनके आगे फीका है फाइव स्टार होटल का खाना

अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर पश्चिम बंगाल का कोलकाता पर्यटन की दृष्टि से काफी फेमस है। अगर आप भी यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद आपको जरूर लेना चाहिए।
Kolkata Street Food

कोलकाता भारत का एक ऐसा शहर है जिसे अपनी समृद्धि विरासत और संस्कृति की वजह से पहचाना जाता है। पश्चिम बंगाल का यह शहर देश नहीं बल्कि विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अक्सर यहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। यह सभी पर्यटक यहां की पुरानी इमारत का दीदार करने और संस्कृति से रूबरू होने के लिए पहुंचते हैं।

कई मायनों में खास कोलकाता अपनी एक और चीज के लिए मशहूर है और वह है यहां का लाजवाब स्वाद। जी हां, इस शहर की संस्कृति और परंपराएं लोगों को जितना आकर्षित करने का काम करती है उतने ही यहां के व्यंजन भी मशहूर हैं। कोलकाता में मिलने वाली बंगाली मिठाईयां के बारे में तो आपने सुना ही होगा लेकिन आज हम आपके यहां के कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में बताते हैं। जिनके स्वाद के आगे आपको फाइव स्टार होटल का खाना भी फीका लगेगा।

कोलकाता के स्ट्रीट फूड (Kolkata Street Food)

पुचका

यह नाम आप में से कई लोगों के लिए जाना पहचाना होगा क्योंकि पानीपुरी यानी की गोलगप्पे, जो हर किसी को पसंद होते हैं। उन्हें कोलकाता में पुचका के नाम से पहचाना जाता है। यहां के सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड्स में से एक है जिसका खट्टा मीठा स्वाद आपके दिल को खुश कर देगा।

घुगनी चाट

जब आप इस पारंपरिक शहर में जाएंगे तो यहां कई सारे टेस्टी मसाले से बनने वाला घुगनी चाट आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। यह मटर से बनाया जाता है और इसके अंदर प्याज, टमाटर और चटनी डाली जाती है। ऊपर से डाली कच्ची प्याज इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करती है।

काठी रोल

यह कोलकाता में मिलने वाला सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड है। जो स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले पर्यटकों के बीच की काफी प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिए पराठे के अंदर अलग-अलग तरह की फिलिंग भरी जाती है। आप वेज और नॉनवेज दोनों ही तरह का काठी रोल खा सकते हैं। इसमें मटन, पनीर, चिकन और सब्जी की स्टफिंग की जाती है।

टेलीभाजा

अपने से बहुत से लोगों ने यह नाम पहली बार सुना होगा लेकिन जब आप इसका स्वाद चलेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे। यह डीप फ्राई स्नैक्स है जिन्हें आलू चाप, मुड़ी भाजा, प्याज भाजी जैसे नाम से पहचाना जाता है। यह स्वादिष्ट तीखी चटनी के साथ परोसे जाते हैं और इनका स्वाद लाजवाब होता है।

मिष्टिदोई और रसगुल्ला

अब भला कोलकाता गए और वहां की बंगाली मिठाई नहीं खाई ऐसा कैसे हो सकता है। यहां पर आपको रसगुल्ला और मिष्टि दोई जैसी मिठाई स्ट्रीट फूड के तौर पर मिल जाएगी। यह इतनी स्वादिष्ट होती है कि आप सारी मिठाइयों का स्वाद भूल जाएंगे।

शिंगाडा

अपने अपने शहरों में आप सभी में समोसे का आनंद तो जरुर लिया होगा। यही स्ट्रीट फूड यहां पर शिंगाडा के नाम से पहचाना जाता है। इसके अंदर आलू और मटर का मसाला भरा जाता है और इन्हें डीप फ्राई किया जाता है। टमाटर सॉस और हरी चटनी के साथ ही स्वादिष्ट लगते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews