Unique Temple: इस मंदिर में 16 श्रृंगार करने के बाद ही मिलते हैं पुरुषों को दर्शन, जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

temple

Unique Temple: भारत में एक नहीं अनेक मंदिर पाए जाते हैं। हर मंदिर का अपना विशेष महत्व और मान्यता है। कुछ मंदिर रहस्य से भरे हुए हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई दंग रह जाता है। ऐसा ही एक मंदिर केरल में मौजूद है। केरल में मौजूद इस मंदिर का नाम कोट्टनकुलंगरा देवी मंदिर है। इस मंदिर में केवल महिलाएं और किन्नर ही प्रवेश ले सकते हैं। पुरुषों को मंदिर में प्रवेश लेने के लिए महिलाओं की तरह सोलह श्रृंगार करना पड़ता है। महिलाओं का 16 श्रृंगार करना बहुत आम बात है। लेकिन किसी पुरुष का 16 श्रृंगार करके मंदिर में जाना कुछ हैरान कर देने वाली बात हो सकती है। इसलिए यह मंदिर पुरुषों के लिए बेहद खास है। इस मंदिर में पुरुषों को तब ही प्रवेश मिलता है तब वह स्त्री के वेश में आते हैं। इस मंदिर को लेकर कई मान्यता है। दूर-दूर से लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर में ही पुरुषों के लिए ग्रीन रूम बनाया गया है जहां पुरुष स्त्री का रूप धारण करते हैं स्त्रियों की तरह 16 श्रृंगार करते हैं।

‘चाम्याविलक्कू’ त्योहार का होता है आयोजन

केरल के कोल्लम जिला में स्थित श्री कोट्टनकुलंगरा देवी मंदिर अपनी अनूठी परंपराओं और त्यौहारों के लिए जाना जाता है। चाम्याविलक्कू उनमें से ही एक विशेष त्योहार है जो हर साल मनाया जाता है। केरल में हर साल चाम्याविलक्कू का आयोजन किया जाता है। इस दिन खासतौर पर हजारों की संख्या में पुरुष 16 श्रृंगार करके दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

यह त्यौहार देवी के प्रति भक्तों की श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। इस त्योहार में शामिल होने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में प्रवेश करने के लिए उन्हें न सिर्फ स्त्रियों के कपड़े पहनने पड़ते हैं बल्कि उनकी तरह 16 श्रृंगार भी करना होता है। श्री कोट्टनकुलंगरा देवी मंदिर में चाम्याविलक्कू त्योहार का आयोजन पुरुषों के लिए स्त्री शक्ति और देवी के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

मंदिर से जुड़ी मान्यताएं

माना जाता है कि देवी की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। एक किंवदंती के अनुसार, कुछ चरवाहों ने मूर्ति को पहले देखा और उसकी पूजा की। यह माना जाता है कि जब कुछ लोगों ने यहां एक शिला पर नारियल फोड़ा, तो उसमें से खून निकलने लगा। इस चमत्कार ने लोगों को इस मंदिर की शक्ति में विश्वास दिलाया। यह विश्वास है कि जब पुरुष श्रद्धालु महिलाओं की तरह 16 श्रृंगार करके देवी के दर्शन करते हैं, तो उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माना जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से विवाह से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिल जाता है।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews