Hindi News

दुनिया की सबसे महंगी रोटी, इसे बनाने में लगता है सोना-चांदी, कीमत इतनी की हो जाएंगे हैरान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
आप सभी ने अपने घर में या फिर घूमने फिरने के दौरान तरह-तरह के रोटी पराठे खाए होंगे। क्या आपके मन में कभी यह विचार आया है कि दुनिया की सबसे महंगी रोटी कौन सी होगी?
दुनिया की सबसे महंगी रोटी, इसे बनाने में लगता है सोना-चांदी, कीमत इतनी की हो जाएंगे हैरान

दुनिया में हर चीज सस्ती से लेकर महंगी मिलती है। अगर चीज सस्ती होती है तो उसकी क्वालिटी थोड़ी लो होती है और अगर महंगी होती है तो इसकी क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है। हालांकि हर व्यक्ति का कुछ भी खरीदने को लेकर अपना बजट होता है। वह इस बजट के मुताबिक ही खरीदी बिक्री करता है।

आपने अब तक कई तरह की चीजों की खरीदारी की होगी। महंगी और सस्ती चीजे के बारे में सुना होगा और इन्हें देखा भी होगा। अपनी शॉपिंग करते समय या फिर खाना खाते समय कभी आपने यह सोचा है कि दुनिया की सबसे महंगी रोटी कौन सी होगी। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं कि यह रोटी कैसी है और इसे कहां बनाया जाता है।

दुनिया की सबसे महंगी रोटी (Most Expensive Roti)

जब भी महंगे खानपान की बात आती है तो स्पेन का नाम सामने आता है। यहां पर खाने-पीने की एक से बढ़कर एक महंगी चीज मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह एक ऐसा देश है जो सबसे महंगी ब्रेड यानी रोटी के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां के गांव अल्गातोसीन में एक बेकरी है जिसका नाम पेन पिना है। यहां पर दुनिया की सबसे महंगी रोटी golden Loaf बनती है।

कितनी है कीमत

दुनिया की इस सबसे महंगी रोटी की कीमत 1.3 लाख से 1.5 लाख के करीब बताई जाती है। यह रोटी इतनी महंगी है कि इसे खाने के लिए व्यक्ति का लखपति होना जरूरी है। हालांकि जिस हिसाब से इसकी कीमत है
किसी अमीर आदमी को भी इसे खाने के बारे में सोचना पड़ेगा।

Most Expensive Roti

क्यों है इतनी महंगी

अब आप यह सोच रहे होंगे कि भला रोटी की कीमत लाखों रुपए क्यों हो सकती है। दरअसल इस रोटी को जिन चीजों से बनाया जाता है उसकी वजह से उसकी कीमत इतनी ज्यादा है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसमें सोने और चांदी का एडिबल बारीक पाउडर मिलाया जाता है। यही कारण है कि इस रोटी की कीमत इतनी ज्यादा होती है।

कैसे बनती है

इस रोटी को बनाने में चिया, स्पेल्ट, मॉल्ट और क्रिन्हा जैसे पोषक अनाज का इस्तेमाल होता है। यह रोटी बहुत धीरे-धीरे तैयार होती है और इसे बनने में तकरीबन 18 से 24 घंटे लगते हैं। इसका स्वाद और बनावट भी बहुत ही खास होती है। इसमें जितनी भी चीज है डाली जाती है। वह बहुत ही महंगी और खास होती है। इस एक रोटी का वजन 0.88 पाउंड होता है।

कब हुई शुरुआत

इस रोटी को बनाने की शुरुआत 2016 में हुई। इसे स्पेन के बेकर जुआन मोरेनो ने सोने के साथ की थी। बाद में इसमें सोना और चांदी दोनों मिक्स किया गया। इसमें बाहर से सोना और अंदर से चांदी का पाउडर और फ्लेक्स मिलाया जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews