जरूर ट्राई करें ये 7 नेपाली व्यंजन, इनका पारंपरिक स्वाद जीत लेगा आपका दिल

नेपाली बहुत ही खूबसूरत देश है जिसे अपनी समृद्धि संस्कृति और खूबसूरती की वजह से पहचाना जाता है। यहां के व्यंजन भी बहुत ही लाजवाब है जो आपका दिल जीत लेंगे।
Nepali Cuisine

नेपाल दक्षिण एशिया में मौजूद एक बहुत ही खूबसूरत देश है। यह भारत से ज्यादा दूर नहीं है इसलिए यहां पर भारतीय संस्कृति की हल्की सी झलक और भारत में नेपाली कल्चर का असर देखने को मिलता है। बहुत से लोग घूमने फिरने के हिसाब से नेपाल जाते हैं क्योंकि यहां पर प्रकृति की अद्भुत सुंदरता से भरे हुए कई सारे स्थान मौजूद है।

नेपाल में घूमने फिरने के लिए तो बहुत कुछ है ही लेकिन यहां का पारंपरिक खाना भी लोगों के बीच मशहूर है। अगर आप अलग-अलग तरह के व्यंजन खाने के शौकीन हैं तो यहां पर आपको परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने वाला शानदार खाना खाने को मिल जाएगा। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ पकवानों के बारे में बताते हैं।

7 नेपाली व्यंजन (Nepali Cuisine)

दाल भात

नेपाल में आपको स्वादिष्ट दाल भात तरकारी खाने को मिलेगी। यह यहां के सबसे मुख्य व्यंजनों में से एक है। जिसमें दाल, सब्जी, चावल और आचार शामिल होता है। यह आपके यहां के हर घर में खाने को मिल जाएगा।

गुंडुक

इस व्यंजन का नाम अजीब जरूर है लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट है। दरअसल यह फर्मेंटेड हरी सब्जी है जो सुखाकर तैयार की जाती है। इसे लोग सूप के रूप में खाते हैं और यह अक्सर चावल के साथ खाई जाती है।

सेल रोटी

नेपाल में आपको कुरकुरे, गोल, और मीठे चावल के डोनट खाने को मिलेंगे जिन्हें सेल रोटी के नाम से पहचाना जाता है। इस त्योहार के मौके पर खास तौर पर बनाया जाता है। यह खाने में लाजवाब लगते हैं।

सुकूटी

यह नेपाल की ड्राई मीट डिश है जो नॉन वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट है। इसे बनाने के लिए मांस को मसाले लगाकर सुखाया जाता है और फिर करी में पका कर खाया जाता है।

च्यांग और रक्सी

आप जब नेपाल जाएंगे तो आपको स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा पेय पदार्थों का आनंद भी लेने को मिलेगा। ड्रिंक्स खाने के बाद खाने के पहले आप कभी भी ट्राई कर सकते हैं। ये यहां के पारंपरिक ड्रिंक्स हैं।

मोमोज

जिन मोमोज का आनंद आप खूब मजे से लेते हैं, वो असल में नेपाली व्यंजन है। इन्हें तरह तरह की सब्जियों और मांस की स्टफिंग से तैयार किया जाता है। ये आपके स्टीम्ड और फ्राई दोनों तरह के मिल जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews