Popular Food: लद्दाख यात्रा में इन 5 व्यंजनों का जरूर लें आनंद, खुश हो जाएगा आपका दिल

लद्दाख घूमने फिरने के हिसाब से एक बहुत ही खूबसूरत इलाका माना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
Popular Food

Popular Food: जब भी व्यक्ति किसी जगह पर घूमने जाता है तो वहां के पर्यटक स्थलों की सैर करने के साथ वहां मिलने वाले प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद भी जरूर चखता है। वैसे भी कोई भी जगह अपने शानदार टूरिस्ट प्लेस के अलावा बेहतरीन खाने पीने के स्वाद की वजह से पहचानी जाती है। हम अगर किसी जगह के बारे में बात करते हैं, तो वहां की यह चीज अच्छी थी। वहां का यह खाना अच्छा था, कुछ इसी तरह से बात करते हैं।

जब भी हम कहीं जाते हैं तो सब जगह की अलग-अलग चीज अच्छी होती है। लखनऊ में जहां कबाब और बिरयानी स्वादिष्ट लगता है तो बंगाल में रसगुल्ला लाजवाब होता है। ऐसे ही आज हम आपको लद्दाख के कुछ फेमस फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं। जब आप यहां जाएंगे तो आपको इनका स्वाद जरूर चखना चाहिए।

ठूकपा

यह चाऊमीन की तरह दिखने वाला व्यंजन है लेकिन यह सूप के साथ होता है। सामान्य भाषा में इसे सूप वाले चाऊमीन कहा जा सकता है। तिब्बत और नेपाल के इलाके में भी आप इसका स्वाद ले सकते हैं। लद्दाख में आपको इसकी वेज और नॉनवेज दोनों तरह की वैरायटी मिल जाएगी।

स्क्यु

इसका नाम तो बड़ा अजीब है लेकिन यह लद्दाख में काफी ज्यादा फेमस है। यह पास्ता की तरह दिखाई देता है। जब आप इसे देखेंगे तो आपको लगेगा कि सूप वाला पास्ता परोस दिया गया है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और आपका दिल जीत लेगी।

लद्दाखी पुलाव

लद्दाख गए और वहां का पुलाव ना खाया ऐसा भला कैसे हो सकता है। इसे बनाने के लिए चावल में सुगंधित मसाले और मांस मिलाया जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

छुतागी

यह एक तरह का पास्ता है जो सब्जियों से भरा होता है। इसे सब्जियों और मांस के सूप में पकाया जाता है। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है और लद्दाख में आपको स्ट्रीट फूड के तौर पर मिल जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews