मोहब्बत के वादे करने का दिन है Promise Day, जानें इसका महत्व, ऐसे करें पार्टनर संग सेलिब्रेट

Promise Day

Promise Day: फरवरी का दूसरा सप्ताह पूरी तरह से प्यार को समर्पित है। 7 से 14 फरवरी तक वेलेंटाइन वीक सेलिब्रेट किया जाता है। इस दौरान कपल एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते और अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है।

वैसे तो पूरा हफ्ता कपल्स के लिए खास होता है लेकिन प्रॉमिस डे की बात थोड़ी अलग है। वह दिन होता है जब प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे से तरह-तरह के वादे करते हैं। वादा चाहे हमेशा प्यार निभाने का हो या फिर अपनी किसी बुरी आदत को छोड़ देने का, हर कोई इस दिन को अपने हिसाब से सेलिब्रेट करता है। आपको प्रॉमिस डे से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Promise Day का इतिहास

एक दूसरे से वादा करने के इस दिन का इतिहास क्या है और इसे कब मनाना शुरू किया गया यह बता पाना तो मुश्किल है। लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है कि किसी भी रिश्ते की प्रतिबद्धता को बरकरार रखने के लिए एक दूसरे से वादे करना और उन्हें निभाना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि हर साल 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है और प्रेमी जोड़े एक दूसरे से तरह-तरह के वादे करते हैं।

ऐसे करें पार्टनर से वादा

  • अगर आप अपने पार्टनर के साथ प्रॉमिस डे मनाने के बाद में सोच रहे हैं। तो आप उन्हें जिंदगी भर साथ रहने का वादा दे सकते हैं। ये निश्चित तौर पर आपके पार्टनर के लिए अब तक का सबसे बड़ा गिफ्ट होगा।
  • अगर आपके पार्टनर की कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है या फिर ऐसी कोई विश है, जिसे वह पूरा करना चाहते हैं। तो उसे पूरा करने की कोशिश करें या फिर पूरा करने का वादा पार्टनर से करें।
  • आप बोलकर अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। तो एक लेटर पर अपने दिल की भावनाओं को लिखकर पार्टनर से कई वादे कर सकते हैं।
  • आप अपने पार्टनर की पसंदीदा चीज उन्हें गिफ्ट के तौर पर देकर भी कोई प्यारा वादा उनसे कर सकते हैं।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews