लखनऊ के इन 5 पारंपरिक बाजारों से करें शॉपिंग, कभी नवाबों के बीच थे मशहूर

लखनऊ एक ऐसा शहर है, जिसे अपने इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों की वजह से पहचाना जाता है। ऐतिहासिक स्मारकों के बारे में आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपको प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं।
traditional markets cheapest woolen market

Traditional Market: हम सभी फैशन और ट्रेंड के साथ बने रहना चाहते हैं। इसके लिए हम अपनी वॉर्डरोब में नया कलेक्शन जोड़ने के लिए शॉपिंग करते रहते हैं। हर किसी को फैशनेबल दिखना पसंद होता है इसलिए वह इस बात का विशेष ध्यान रखता है कि बाजार में क्या चीज ट्रेंड में चल रही है, जिसे वो फॉलो कर सके। शॉपिंग करने का शौक तो वैसे भी हर किसी को होता है।

जब हम किसी शहर घूमने जाते हैं तो वहां से भी कोई ना कोई चीज जरूर खरीद कर लाते हैं। लखनऊ एक ऐसी जगह है जिसे अपनी ऐतिहासिक धरोहरों, तहजीब और समृद्धि संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। यहां की नवाबी संस्कृति देश नहीं बल्कि दुनिया भर में अलग पहचान रखती है। घूमने फिरने के लिए यहां एक से बढ़कर एक प्रसिद्ध स्मारक मौजूद है। इन सब के बीच आज हम आपको लखनऊ के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं। जहां से किसी समय नवाब शॉपिंग किया करते थे और अब आप यहां से एक से बढ़कर एक सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।

लखनऊ के पारंपरिक बाजार (Traditional Market)

अमीनाबाद बाजार

यह लखनऊ के सबसे पुराने और प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। यहां से आप चिकनकारी कपड़े, बेडशीट, जूते, साड़ी, कपड़े, बर्तन, लहंगा सब कुछ खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यह सारा सामान यहां पर बहुत ही कम कीमत में मिल जाता है।

हजरतगंज मार्केट

यह लखनऊ के प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। इसे लखनऊ के दिल के नाम से पहचाना जाता है। जो लोग बजट में खरीदारी करना चाहते हैं उनके लिए यहां पर कई सारी दुकान मौजूद है। किफायती दामों में यहां से जमकर खरीदी की जा सकती है।

जनपथ मार्केट

दिल्ली में ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी जनपद मार्केट मौजूद है जो स्ट्रीट मार्केट के तौर पर पहचाना जाता है। यहां पर आपको हर सामान बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा। कपड़े, जूते, एक्सेसरीब, घर सजाने का सामान और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट यहां से सब कुछ खरीदा जा सकता है। युवाओं के बीच काफी फेमस है क्योंकि यहां पर ट्रेंडी चीजें आसानी से मिल जाती है।

नखास मार्केट

यह मार्केट अपनी चहल-पहल की वजह से पहचाना जाता है। यह 200 साल पुराना मार्केट है जो अपने ऐतिहासिक अंदाज के लिए पहचाना जाता है। यहां से पारंपरिक कपड़े, मसाले, हस्तशिल्प का सामान, आभूषण और लकड़ी की सजावट के सामान खरीदे जा सकते हैं।

चौक बाजार

इस बाजार में आपको कपड़े, लखनवी हस्तशिल्प का सामान, मेकअप आइटम्स और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड मिल जाएगा। यहां पर सारी चीज काफी किफायती दाम में मिलती है। इस बाजार में आपको पारंपरिक और आधुनिक सामानों का मिश्रण देखने को मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews