Hindi News

मध्य प्रदेश के इन 4 मार्केट से बजट में करें शॉपिंग, मिलेगी एक से बढ़कर एक वैरायटी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है। कोई महंगी चीज खरीदना पसंद करता है तो किसी को बजट शॉपिंग पसंद होती है। अगर आप बजट वाली शॉपिंग पसंद करते हैं तो हम आपको भोपाल के कुछ प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं।
मध्य प्रदेश के इन 4 मार्केट से बजट में करें शॉपिंग, मिलेगी एक से बढ़कर एक वैरायटी

Cheapest Market: शॉपिंग करने का शौक हर किसी को होता है। महिलाओं या पुरुष हर कोई अपनी वॉर्डरोब में नया-नया फैशनेबल कलेक्शन जोड़ना पसंद करता है। यह व्यक्ति इसलिए करता है क्योंकि उसे ट्रेंड में बने रहना पसंद होता है। ट्रेंड को फॉलो करने के लिए समय-समय पर शॉपिंग करना भी जरूरी हो जाता है।

शॉपिंग करने के लिए हर किसी का अपना-अपना बजट होता है। किसी को बड़े ब्रांड से खरीदी करना अच्छा लगता है तो कोई बजट में खरीदारी करना पसंद करता है। वैसे शॉपिंग अधिकतर लोगों को सस्ती ही करना पसंद होती है क्योंकि एक ही चीज ज्यादा दिन तक चलाना कोई भी पसंद नहीं करता। अगर आप भी शॉपिंग करने की शौकीन है तो आज हम आपको मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक सस्ते बाजार के बारे में बताते हैं। यहां आपको अपनी जरूरत का हर सामान बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगा।

न्यू मार्केट गई सबसे सस्ता बाजार (Cheapest Market)

राजधानी भोपाल का न्यू मार्केट यहां के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। प्रसिद्ध होने के साथ-साथ ही कम कीमत में समान मिलने के कारण भी पहचाना जाता है। यहां जाकर आप अपनी जरूरत का हर सामान खरीद सकते हैं। खरीदारी करने के अलावा यहां स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद भी लिया जा सकता है।

बैरागढ़ का मार्केट

भोपाल के बैरागढ़ का मार्केट शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट माना गया है। यहां पर आपको लहंगे की एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी। सारी चीज यहां पर थोक दाम में मिलती है। अगर आप ज्यादा कपड़े खरीदना चाहते हैं या फिर शादी के लिए शॉपिंग करनी है तो यह बेस्ट जगह है।

हबीबगंज

भोपाल के हबीबगंज का बाजार लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसे सबसे ज्यादा अपने सस्ते सामान के लिए पहचाना जाता है। यहां आपको कपड़े, जूते, ज्वेलरी, बैग सब कुछ मिल जाएगा। आप यहां से घर सजाने के आर्टिफिशियल सामान भी खरीद सकते हैं।

चौक बाजार

भोपाल का यह मार्केट बहुत प्रसिद्ध है जो चौक बाजार यानी पुराने भोपाल में मौजूद है। यहां आपको काम की हर चीज बहुत ही कम कीमत में मिल जाएगी। भोपाल के रहने वाले स्थानीय लोग अक्सर इस मार्केट से खरीदारी करते दिखाई देते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews