इन रोमांटिक जगहों पर सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन, पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

Valentine Destinations

Valentine Destinations: फरवरी का महीना प्यार का होता है। इस महीने में कपल्स को एक दूसरे के साथ घूमते फिरते और क्वालिटी टाइम बिताते देखा जाता है। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे तो कपल्स के लिए काफी खास होता है। इस दिन के लिए सभी का अपना अलग-अलग प्लान होता है। अगर आप अपने इस वैलेंटाइन डे को खास बनाना चाहते हैं और किसी ऐसी जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं जहां आपको सुकून का एहसास हो सके तो हम आपको कुछ खास जगह की जानकारी देते हैं।

आगरा

अगर आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो भारत का आगरा इसके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। फरवरी के समय यहां का मौसम काफी रोमांटिक होता है। यहां पर आप प्यार का प्रतीक कहे जाने वाले ताजमहल का दीदार भी कर सकते हैं।

दार्जिलिंग

अगर आप पश्चिम बंगाल के किसी रोमांटिक हिल स्टेशन पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो दार्जिलिंग बिल्कुल बेस्ट है। इसकी समुद्र तट से ऊंचाई 2000 मीटर है और यह हसीन वादियों से घिरा हुआ है। यहां जाने पर आपको स्वर्ग में पहुंचने का एहसास होगा क्योंकि आसपास के नजारे बहुत प्यारे लगते हैं।

लोनावला

अगर आप किसी सुंदर जगह पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो महाराष्ट्र का लोनावला बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह पुणे जिले में मौजूद एक हिल स्टेशन है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक है और आपको अद्भुत शांति का एहसास देगी। यहां से आप राजमाची प्वाइंट और पवना झील देखने के लिए भी जा सकते हैं।

कुमाराकोम

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय गुजारना है तो आपको केरल के कुमाराकोरम जरूर जाना चाहिए। यह बहुत ही सुंदर समुद्र तट है जहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां के स्थानीय व्यंजन बहुत स्वादिष्ट होते हैं। वैलेंटाइन डे मनाने के लिए यह जगह बहुत प्यारी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews