अन्य राज्यों से अलग और अनोखा है तेलंगाना के व्यंजनों का स्वाद, जरूर चखें ये 5 डिशेज

तेलंगाना की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में होती है। अगर आप बेहतरीन स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो आपके यहां की कुछ डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए।
Popular Food

Popular Food: तेलंगाना भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध राज्य है। यह कैसी जगह है जहां पर घूमने फिरने के लिए कई सारे स्थान मौजूद है। यहां पर लोग सिर्फ घूमने के लिए ही नहीं बल्कि स्वादिष्ट खाने का स्वाद चखने के लिए भी जाते हैं। दरअसल तेलंगाना है कैसी जगह है जिसका खाना बाकी राज्यों से काफी अलग है। यहां पर आपको शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह की दिशा मिल जाएगी जो काफी मसालेदार होती है। इसमें लाल मिर्च इमली रिंग जैसे मसाले का उपयोग किया जाता है। अगर आप खाने पीने की शौकीन है तो आपके यहां की कुछ डिशेज जरूर ट्राई करनी चाहिए।

सर्व पिंडी

यह तेलंगाना में बनने वाली एक पॉपुलर डिश है। असल में यह पैन केक है जो तापला चेका या गिन्ने अप्पा जैसे नाम से प्रसिद्ध है। यह चावल के आटे से बनाई जाती है। सर्वपिंडी में छेद किए जाते हैं और फिर इसे धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक पकाया जाता है।

पच्छी पुलुसु

यह बहुत स्वादिष्ट व्यंजन है जो रसम जैसा दिखाई देता है। इसे इमली, प्याज, गुड और मिर्च समेत अन्य मसाले से बनाया जाता है। यह टेस्ट में बहुत लाजवाब होता है और तेलंगाना के हर घर में आपको यह मिल जाएगा।

वांकया पुलुसु

यह बैंगन की रेसिपी है जो खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है जो हर किसी का दिल जीत सकता है। दरअसल, यह एक करी है जो लंच या डिनर में आसानी से सर्व की जा सकती है।

गरिजालु

यह तेलंगाना का एक फेस्टिवल फूड है जो उत्तर भारत की गुजिया की तरह नजर आता है। अगर आप मिठाई खाने की शौकीन है तो आपको इस बेहतरीन डिश का स्वाद जरूर रखना चाहिए। यह पारंपरिक रूप से किसा हुआ सूखा नारियल और चीनी का मिश्रण भरकर तैयार किया जाता है।

शिकमपुरी कबाब

यह तेलंगाना की लोकप्रिय नॉन वेज डिश है। इसे बनाने के लिए मटन या चिकन का इस्तेमाल होता है। इसमें अदरक, लहसुन, अंडे, चना दाल जैसी चीजों का इस्तेमाल होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews