इन खूबसूरत जगहों पर पार्टनर संग सेलिब्रेट करें वेलेंटाइन, यादगार बन जाएगा सफर

Valentine Day destination

Valentine Day Destination: वैलेंटाइन डे जल्द ही आने वाला है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह दिन काफी खास होता है और इसे वह सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे हफ्ते मनाते हैं। वेलेंटाइन वीक में कपल एक दूसरे को अलग-अलग तरह के तोहफे देते हैं और साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अगर आपको भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन के दौरान क्वालिटी टाइम बिताना है तो कोई शानदार सी ट्रिप प्लान करने से बेहतर भला क्या हो सकता है।

अगर आप भी कहीं घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो जाहिर सी बात है कहीं ना कहीं आपके दिमाग में बजट की बात जरूर आई होगी। आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जहां केवल 10000 के बजट में आप अपने पार्टनर के साथ घूमकर वापस आ सकते हैं। चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

मैक्लोडगंज

अगर आप कम बजट की कोई डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं। तो मैक्लोडगंज एक बेहतरीन ऑप्शन है। यहां पर आपको प्राकृतिक नजारों का दीदार करने को मिलने वाला है। जब आप यहां जाएंगे तो भाग सुना वॉटरफॉल, टी गार्डन, भागसुनाथ मंदिर, डल झील, तिब्बती संग्रहालय देख सकेंगे। इसके अलावा यहां पर सनराइज और सनसेट का व्यू भी बहुत शानदार नजर आता है जो आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

उत्तराखंड

उत्तराखंड हमेशा से ही अपनी असीम प्राकृतिक सुंदरता के चलते लोगों के बीच फेमस रहा है। यहां पहाड़ों के बीच पहुंचकर आपको अद्भुत शांति का एहसास होने वाला है। आप यहां पर कोई भी शानदार सी होटल में कमरा बुक कर सकते हैं। जहां से नजर आने वाले नजारे आपका दिन बना देंगे। आप चाहे तो यहां पर स्कूटी या बाइक से सैर भी कर सकते हैं। यहां बिताए गए पल आपको जिंदगी भर की यादें देने वाले हैं।

हंपी

कर्नाटक के मध्य में स्थित यह जगह कपल्स के बीच काफी फेमस है। बेंगलुरु से यह 353 किलोमीटर पड़ता है और होसपेट से यहां की दूरी 13 किलोमीटर है। आप आसानी से ट्रेन या बस की सहायता से यहां पर पहुंच सकते हैं। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि आपका दिल जीत लेगी। यहां से तुंगभद्रा नदी भी बहती है जिसकी शांत लहरें आपको पार्टनर के साथ सुकून भरा समय बिताने का मौका देगी। सर्दियों का मौसम यहां घूमने के लिए बेस्ट होता है। आप यहां पर विरुपाक्ष मंदिर, अच्युत राय मंदिर, कमल महल समेत कई जगह घूम सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews