Hindi News

लाजवाब मिठाइयों के लिए फेमस है भारत के ये 5 शहर, यहां लें एक से बढ़कर एक व्यंजनों का आनंद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत के राज्य और वहां मौजूद शहर अपनी किसी न किसी खासियत की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्ध है। कोई जगह धार्मिक रूप से पहचानी जाती है तो किसी को इतिहास की वजह से पहचाना जाता है। चलिए आज उन पांच शहरों के बारे में जानते हैं जो मिठाई के लिए प्रसिद्ध है।
लाजवाब मिठाइयों के लिए फेमस है भारत के ये 5 शहर, यहां लें एक से बढ़कर एक व्यंजनों का आनंद

भारत एक ऐसा देश है जो दुनिया भर में अपनी अलग-अलग संस्कृति और परंपराओं से भरपूर राज्यों, पर्यटक स्थल, भाषा और पहनावे की वजह से पहचाना जाता है। जब आप यहां के अलग-अलग राज्यों और वहां के शहरों में जाएंगे तो आपको विविधताओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। हर शहर की अलग-अलग चीज ही उसे दूसरी जगह के लोगों के बीच पहचान दिलाने का काम करती है।

किसी भी स्थान को जितनी पहचान वहां की संस्कृति और पर्यटक स्थलों की वजह से मिलती है। उतना ही उसे स्वाद की वजह से भी पहचाना जाता है। भारत के हर राज्य में अलग-अलग तरह के व्यंजन बनते हैं जो स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध हैं। कुछ ऐसे शहर है जिन्हें अपनी मिठाइयों की वजह से भी पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको ऐसे ही स्थान के बारे में बताते हैं।

मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध शहर (Food cities)

कोलकाता

कोलकाता वेस्ट बंगाल का सबसे प्रसिद्ध शहर है, जो अपने ऐतिहासिक स्थलों और बेहतरीन खान-पान के लिए पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक बंगाली मिठाई का आनंद लेने को मिलेगा। आप यहां रसगुल्ला, संदेश, मिष्टि दोई, पतिशप्त जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

लखनऊ

लखनऊ उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध और ऐतिहासिक रूप से समृद्ध शहरों में से एक है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक स्थान मौजूद है। अपने नवाबी अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले इस शहर में आपको मक्खन मलाई, काली गाजर का हलवा, मलाई की गिलौरी, शाही टुकड़ा जैसे व्यंजन खाने को मिलेंगे।

जयपुर

जयपुर को राजस्थान की पिंक सिटी के नाम से पहचाना जाता है। यहां हवा महल सहित कई सारे ऐतिहासिक स्थान मौजूद हैं जो पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। जब आप यहां जाएंगे तो स्वादिष्ट घेवर और मावा कचोरी का आनंद ले सकेंगे। इनका स्वाद बहुत लाजवाब होता है।

आगरा

आगरा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहरों में से एक है। इस स्थान को सबसे ज्यादा ताजमहल की वजह से पहचाना जाता है। मिठाइयों के मामले में भी यह शहर लाजवाब है और आप यहां स्वादिष्ट पेठा खा सकते हैं। आगरा के पेठे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचाने जाते हैं।

मथुरा

मथुरा एक धार्मिक नगरी है जिसका श्री कृष्ण से बहुत गहरा संबंध है। आप यहां बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के अलावा स्वादिष्ट पेड़ा खा सकते हैं, जो देश भर में पहचाना जाता है। यहां प्रसाद के रूप में भी पैदा चढ़ाया जाता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews