पनीर खाने के हैं शौकीन, ये 5 लाजवाब व्यंजन खुश कर देंगे आपका दिल

जो लोग वेजिटेरियन हैं पनीर उनके लिए सबसे बेस्ट दावत का काम करता है। चलिए आज हम आपको पनीर के कुछ ऐसे व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।
famous dishes

Famous Dishes: भारत एक ऐसा देश है, जहां के हर राज्य में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं। यहां के अलग-अलग राज्य और शहरों में जाने के बाद अलग संस्कृति और परंपरा का दीदार करने के अलावा स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी लेने को मिल जाएगा। आप जहां जाएंगे वहां आपको अपनी पसंद के मुताबिक व्यंजन खाने को मिल जाएंगे।

पनीर एक ऐसा फूड आइटम है जो अधिकतर लोगों को पसंद होता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह दावत की तरह होता है। दूध से बनने वाला यह खाद्य पदार्थ कच्चा और पका हुआ दोनों ही तरह से खाया जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताते हैं जो पनीर से बनाए जाते हैं और बहुत प्रसिद्ध हैं।

पनीर बटर मसाला (Famous Dishes)

यह एक प्रसिद्ध भारतीय डिश है। इसमें टमाटर की ग्रेवी के अंदर पनीर के टुकड़े डालकर बटर और क्रीम के साथ परोसे जाते हैं। यह सब्जी आपके घर और बाजार दोनों ही जगह पर मिल जाएगी। कुछ जगह इसे पनीर मखनी के नाम से पहचाना जाता है।

कढ़ाई पनीर

पनीर के टुकड़ों को अलग-अलग सब्जियों के साथ पकाकर बनाई जाने वाली यह सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसमें तरह-तरह के मसाले का इस्तेमाल होता है। कुछ लोग इसमें शिमला मिर्च डालकर बनाते हैं तो कुछ लोग टमाटर और प्याज की ग्रेवी में इसे तैयार करते हैं।

पनीर टिक्का मसाला

स्वाद के शौकीनों के बीच यह दिशा बहुत फेमस है। कई जगह इस स्ट्रीट फूड और स्नैक्स की तरह खाया जाता है। इसे बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को मसल के साथ मेरिनेट कर तंदूर में पकाया जाता है। पार्टियों में इसका काफी ज्यादा उपयोग होता है।

पनीर पुलाव

यह बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है जो विदेशियों के बीच में मशहूर है। इसे बनाने के लिए बासमती चावल में सब्जी, मसाले और पनीर डाला जाता है। इस मैन कोर्स के साथ खाया जाता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट लेकिन पौष्टिक डिश है।

पनीर भुर्जी

पनीर की भुर्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इसे ब्रेकफास्ट या दोपहर के भोजन के रूप में आराम से खाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए टमाटर, प्याज, धनिया, हरि मिर्च, हल्दी, मसाले का उपयोग किया जाता है। स्वाद में ये लाजवाब होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews