Famous Food: गुजराती थाली की शान हैं ये 8 व्यंजन, लाजवाब है इनका स्वाद

गुजरात भारत का बहुत ही सुंदर राज्य है। चलिए आज हम आपके यहां के व्यंजनों से रूबरू करवाते हैं।
Famous Food

Famous Food: भारत के हर राज्य की अपनी विशेषता है, जो उसे दूसरी जगह से अलग बनाती है। सभी जगह की संस्कृति, रहन-सहन, खानपान, बोलचाल अलग-अलग है। यही वह चीज हैं जो किसी भी एक जगह को दूसरी जगह से अलग बनाने का काम करती है। गुजरात एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है जो अपने पर्यटक स्थलों के अलावा मीठी बोली और बेहतरीन स्वाद के लिए पहचाना जाता है।

जब आप गुजरात जाएंगे तो यहां पर आपको एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थलों की सैर करने के साथ स्वादिष्ट खट्टा, मीठा, तीखा स्वाद लिए व्यंजनों का आनंद लेने को भी मिलेगा। चलिए आज हम आपको उन व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो आपको गुजराती थाली में मिलेंगे और आपका दिल जीत लेंगे।

कढ़ी और दाल

गुजराती थाली में आपको कढ़ी और दाल दोनों का स्वाद लेने को मिलेगा। ये बेसन और दही से तैयार की जाती है। ये खाने में बहुत ही लाजवाब लगती है।

रोटला और भाखरी

आम तौर पर हम हमारे घर में रोटी खाते हैं। लेकिन यहां पर रोटला या भाखरी खाई जाती है। दरअसल भाखरी छोटी और मोटी रोटी होती है जिसे घी से तैयार किया जाता है। सब्जी के साथ इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

शाक

गुजराती शाक बहुत ही रसदार और मसालेदार होते हैं। इनका स्वाद किसी भी व्यक्ति का दिल जीत सकता है। यहां पर आपको बैंगन भरता, पत्ता गोभी, नारियल और आलू शाक खाने को मिलेगा।

फाफड़ा और ढोकला

यह तो ऐसी चीज हैं जिनके बिना गुजराती थाली इनकंप्लीट है। मौका कोई सा भी हो यह दोनों चीज खाना गुजराती कभी नहीं भूलते।

मिठाई

गुजराती थाली में आपको मिठाइयों का स्वाद लेने को भी मिलेगा। यहां की मिठाइयां बहुत ही स्वादिष्ट होती है। आप हलवा, श्रीखंड और बेसन के लड्डू जैसे स्वादिष्ट व्यंजन खा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews