ये हैं दिल्ली के 2 सबसे सस्ते बाजार, यहां कम कीमत में जमकर करें खरीदारी

जब भी शॉपिंग करने की बात आती है तो हम ऐसे मार्केट देखते हैं, जहां पर हमें हर तरह का सामान आसानी से मिल जाए। हर दिन बदलते फैशन के इस दौर में फैशनेबल तो सभी रहना चाहते हैं, लेकिन यह भी सोचते हैं कि सब कुछ बजट में कर लिया जाए। आज हम आपको दिल्ली के दो ऐसे मार्केट बताते हैं जो आपकी बजट शॉपिंग को पूरा करेंगे।
cheapest market

Cheapest Market: शॉपिंग! यह एक ऐसा नाम है जिसे सुनकर हर किसी के चेहरे पर चमक आ जाती है। अब भला मार्केट जाकर नई-नई चीजों की खरीदारी करना। अपनी वॉर्डरोब में फैशन से जुड़ी नई चीजों को जोड़ना किसे पसंद नहीं होगा। यही कारण है की सीजन कोई सा भी हो लेकिन मार्केट कभी भी खाली नहीं रहते हैं। यहां पर हमेशा कुछ ना कुछ खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।

शॉपिंग का नाम सुनकर सबसे ज्यादा खुशी महिलाओं को होती है। जब शॉपिंग करने की बात आती है तो हम सभी ऐसी जगह जाने के बारे में सोचते हैं। जहां पर हमें सारा सामान मिल जाए और उसकी कीमत भी कम हो। महिलाओं को तो अक्सर ऐसी दुकानों या बाजारों के बारे में जानकारी होती है जहां एक से बढ़कर एक चीजें सस्ते दामों में मिल जाया करती है।

देश की राजधानी दिल्ली में कई सारे मार्केट हैं जो बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप घूमने फिरने और खरीदी करने की शौकीन हैं, तो यहां के कुछ बाजारों का दीदार किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इन बाजारों में आपको कम कीमत में हर सामान मिल जाएगा।

सरोजिनी मार्केट

दिल्ली के बाजारों की बात निकले और सरोजिनी का नाम सामने ना आए भला यह कैसे हो सकता है। यह एक ऐसा बाजार है जिसका दीदार हर व्यक्ति एक में एक बार जरूर करना चाहता है। यह मार्केट लड़कियों की जान है क्योंकि यहां पर 50 से 100 रुपये में एक से बढ़कर एक कपड़े मिल जाते हैं। अगर आप बजट में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। इस मार्केट में शॉपिंग करने से पहले आपको एक चीज सीखना होगी वह है मोल भाव अगर आपको चीजों के दाम लगाना आते हैं तो आप अपने मन मुताबिक पैसे कम करवा लेंगे। लड़कियों के साथ यहां लड़कों के कपड़े भी मिलते हैं। सोमवार को छोड़कर यह पूरे हफ्ते खुला रहता है।

करोल बाग बाजार

अगर आपको शॉपिंग करनी है तो आप पश्चिमी दिल्ली के करोल बाग मार्केट भी जा सकते हैं। यहां पर एथनिक से लेकर वेस्टर्न कपड़ों का ढेर सारा कलेक्शन आपको मिल जाएगा। यह दिल्ली के सबसे फेमस और पुराने बाजारों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपके यहां परमानेंट दुकानों के अलावा स्ट्रीट पर लगने वाली दुकान भी मिल जाएगी। जो लोग स्ट्रीट शॉपिंग की शौकीन है वह यहां पर 100 रुपए में कपड़े से लेकर अन्य सामान खरीद सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews