अपनी खूबसूरती से परेशान हुई ये मॉडल, बॉडीगार्ड को ढाई लाख सैलरी देने को तैयार

अपनी खूबसूरती से परेशान हुई ये मॉडल, बॉडीगार्ड को ढाई लाख सैलरी देने को तैयार

Woman troubled by her beauty : ‘अच्छी सूरत भी क्या बुरी शय है, जिस ने डाली बुरी नज़र डाली’ ये शेर लिखने वाले ने दुनिया की हकीकत बयान की है। अब भला खूबसूरती किसे नहीं अच्छी लगती, लेकिन ये भी सच है कि खूबसूरत चेहरे पर हर नजर टिक जाती है। ऐसे में कई बार भली सूरत वाला शख्स अच्छी खासा परेशान हो जाता है।

ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका के एरिजोना में रहने वाली मोनिका के साथ। 37 साल की मोनिका हल्ड्ट एक मॉडल हैं और बेइंतिहा खूबसूरत भी। लेकिन यही खूबसूरती अब उनके जी का जंजाल बन गई है। उनका कहना है कि वो जहां जाती है, बस लोग उन्हें घूरते रहते है। खासकर पुरुषों की नजरें तो उनसे हटती ही नहीं। चाहे वो मार्केट जाएं, शापिंग करने या फिर जिम..हर वक्त उन्हें खुद पर लोगों की नजरें महसूस होती है। इस बात से वो इतना परेशान हो गई हैं कि अब एक बॉडीगार्ड रखने पर विचार कर रही हैं।

मोनिका ने ‘डेली स्टार’ से बातचीत में कहा है कि उन्हें एक हट्टे कट्टे बॉडीगार्ड की जरूरत है जो लोगों को डरा सके। ऐसे व्यक्ति के लिए वो खुशी खुशी हर महीने 3 हजार डॉलर (2 लाख 45 हजार रूपये) तक देने को तैयार है। उनका कहना है कि वो जब भी जिम जाती हैं तो लोग उन्हें घूरने लगते हैं। इससे वो काफी असहज हो जाती है। लेकिन जिम जाना उनके लिए जरूरी है और इससे सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही नहीं होता बल्कि मानसिक सुकून भी मिलता है। इसी तरह बाकी जगह जाने पर भी लोग उन्हें देखते हैं और कोई न कोई बहाना बनाकर करीब आने की कोशिश करते हैं। इसी समस्या से बचने के लिए अब उन्हें एक स्ट्रॉंग बॉडीगार्ड की तलाश है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews