यह कीड़ा नहीं चलता-फिरता खजाना है, जानिए नाम, कीमत और डिमांड की वजह

कीड़ों की दुनिया में एक ऐसा भी जीव है जिसकी कीमत लाखों में है। जानिए कौन सा है यह कीड़ा, क्यों है इतना महंगा और किस देश में होती है इसकी सबसे ज्यादा डिमांड।
Most Expensive Insects

हम अक्सर कीड़ों को देखकर डरते हैं या उन्हें नुकसानदायक मानते हैं, लेकिन कुछ कीड़े इतने खास होते हैं कि उनकी कीमत सुनकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। आज हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे महंगे कीड़े की, जिसकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच चुकी है।

इस कीड़े का नाम है यार्सागुंबा, जिसे ‘हिमालयी वियाग्रा’ भी कहा जाता है। यह एक तरह का फंगस है जो एक खास कीड़े के शरीर पर उगता है। नेपाल, तिब्बत और भारत के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में यह कीड़ा पाया जाता है और इसकी तस्करी से लेकर ब्लैक मार्केट तक में जबरदस्त डिमांड रहती है।

क्यों है यार्सागुंबा दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा?

क्या है यार्सागुंबा और कहां मिलता है?

यार्सागुंबा कोई आम कीड़ा नहीं है, बल्कि यह एक कीड़े और फंगस का मिलाजुला रूप है। यह ओफियोकोर्डिसेप्स साइनेन्सिस (Ophiocordyceps sinensis) नाम के फंगस द्वारा बनता है, जो कैटरपिलर की बॉडी में परजीवी की तरह पनपता है। ये कीड़े हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों जैसे उत्तराखंड, सिक्किम, नेपाल और तिब्बत में मिलते हैं। गर्मियों में लोग इन ऊंचाई वाले इलाकों में जाकर इन्हें इकट्ठा करते हैं।

कीमत कितनी है और क्यों है इतनी ज्यादा?

यार्सागुंबा की कीमत बाजार में ₹20 लाख प्रति किलो तक जा सकती है। इसकी इतनी ऊंची कीमत की सबसे बड़ी वजह है इसकी दवा के रूप में लोकप्रियता। यह पारंपरिक चीनी और तिब्बती चिकित्सा में यौन आकर्षण बढ़ाने, थकान दूर करने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल होता है। यही कारण है कि चीन, जापान और कोरिया में इसकी जबरदस्त डिमांड है।

बढ़ती तस्करी और कानून की नजर में यार्सागुंबा

इस कीमती कीड़े की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसकी अवैध तस्करी अब चिंता का विषय बन चुकी है। कई देशों ने इसके संग्रहण और बिक्री पर नियम बनाए हैं, फिर भी ब्लैक मार्केट में इसकी तस्करी धड़ल्ले से होती है। भारत में भी वन विभाग इसकी निगरानी करता है, लेकिन कई बार लोग चोरी-छिपे इसे बर्फीले जंगलों से निकालते हैं और मोटी रकम में बेचते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews