
अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। अलीराजपुर जिले में 30 अक्टूबर को जोबट विधानसभा के उपचुनाव होना है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले के कलेक्टर ने नवाचार किया है, जिसके तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित चुनावी पाठशाला सभी के आकर्षक का केन्द्र बन रही। कलेक्ट्रेट सहित भाभरा तहसील एवं जोबट जनपद पंचायत भवन में भी चुनावी पाठशाला स्थापित की गई है।
प्रेम विवाह करने कोर्ट पहुंची बहनों और उनकें प्रेमियों को भाइयों ने जमकर पीटा, सरेराह किया लहूलुहान
कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर अलीराजपुर में इन दिनों पाठशाला का आयोजन हो रहा है। ये बच्चों की नहीं, चुनावी पाठशाला है। इसके माध्यम से युवाओं, 18 वर्ष से अधिक आयु के ग्रामीण, नगरीय सहित जिले के आमजन को निर्वाचन प्रक्रिया को सहज और सरल तरीके से समझाने का नवाचार किया गया है। जिले में मतदान के प्रतिशत को बढाने और आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से ये चुनावी पाठशाला प्रारंभ की गई है। इसके माध्यम से विधानसभा क्षेत्र जोबट में होने वाले उपचुनाव के लिए मतदाताओं को मतदान एवं उसकी प्रक्रिया के प्रति सजग करते हुए जागरूक करने की अनूठी पहल है।
जिले में यह नवाचार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी संस्कृति जैन के दिशा निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। चुनावी पाठशाला कलेक्टर कार्यालय परिसर अलीराजपुर के कक्ष क्रमांक 9 में प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक संचालित हो रही है। इस पाठशाला में मतदाताओं को मताधिकार के संबंध में जागरूक करने के साथ-साथ मतदान हेतु उपयोग होने वाले पहचान के दस्तावेजों, कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत मतदान की प्रक्रिया, इपिक कार्ड की जानकारी, आयोग के टोल फ्री नंबर, निर्वाचन आयोग के अन्य दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी चित्रों के माध्यम से समझाई जा रही है। पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित जानकारी लोगों के लिए बहु उपयोगी सिद्ध हो रही है। यहां एक कर्मचारी की तैनाती की गई है जो प्रत्येक आने वाले को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के संचालन तथा वोट डालने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए यहां लगे पोस्टर्स के माध्यम से जागरूक करने का कार्य कर रहे है। यहां स्थापित किये गए टीवी के माध्यम से स्थानीय भाषा में मतदाता जागरूकता गीत विशेष आकर्षण का केन्द्र है। मतदाता जागरूकता के इस नवाचार के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया अलीराजपुर जिले में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे, जिससे जिले का मतदान प्रतिशत बढ़े तथा आमजन मतदाता के महत्व को समझते हुए जागरूक हो। इसी उद्देश्य से चुनावी पाठशाला प्रारंभ की गई है। इसमें ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किया गया है।
https://vimeo.com/627382957
https://vimeo.com/627383370
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

