डयूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए के बनाए गए आईसोलेट भवन

डयूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए के बनाए गए आईसोलेट भवन

अलीराजपुर।यतेन्द्र सिंह सोलंकी

वर्तमान में संपूर्ण विश्व में महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देेनजर आलीराजपुर जिले में कानून व्यवस्था में तैनात पुलिस जवानों के लिये जिले के आईसोलेट भवन की व्यवस्था की गई है। जिले के पुलिस कप्तान विपुल श्रीवास्तव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आलीराजपुर जिले कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था में अपनी सेवा दे रहे पुलिस जवानों के लिये पुलिस विभाग द्वारा ड्यूटी पर तैनात अपने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये पृृथक से आईसोलेट भवन की व्यवस्था की गई है। ताकि ड्यूटी के पश्चात अधिकारी एवं कर्मचारी भवन में रह सके। जहां पर इनके लिये विभाग द्वारा समस्त प्रकार के दैनिक इंतजाम किये गये है।

ज्ञात हो कि वर्तमान में संपूर्ण विश्व में महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण कई लोग अपनी जान गवा बैठे है। जिसके चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 20 मार्च को देश की जनता से जनता कर्फ्यू के लिये अपील की थी। जिसको लेकर 14 अप्रैल तक संपूर्ण भारत देश में लोक डाउन रहेगा। इस लोकडाउन को सफल बनाने में पुलिस विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लोकडाउन को सफल बनाने में दिन रात अपने अधिकारियों को कर्मचारियों को आलीराजपुर में तैनात कर रखा है। जिसके चलते जिले के पुलिस कप्तान ने इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये ड्यूटी पश्चात आईसोलेट भवन में रहने के लिये विभाग की ओर से व्यवस्था कराई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews