चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 16 लाख का माल जब्त

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर कई सबूत इकट्ठा किए।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Alirajpur news : मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और नगदी जब्त की है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातो के बारे में पूछताछ करेंगी।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 21 दिसंबर को फरियादी का परिवार चारभुजा दर्शन करने गए थे। तब ही अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर तिजोरी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 16 लाख 42 हजार रुपए की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर कई सबूत इकट्ठा किए।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुटाजा में दबिश देकर बदमाश रमेश पिता मांगू को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तब उसने अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में शामिल अन्य आरोपी जेनु पिता सबल सिंह निवासी खुटाजा, फिरोज पिता उस्मान शाह निवासी वालपुर, आलम पिता नुकसिंह निवासी बड़ा इटारा को गिरफ्तार किया गया।

मास्टरमाइंड ने फरियादी के घर में काम करने के दौरान बनाई थी योजना

बता दें कि इस चोरी का योजना आरोपी फिरोज ने फरियादी के घर में वेल्डिंग करने के दौरान बनाई थी। क्योंकि उसने 4 से 5 दिनों तक घर में काम किया। तभी उसने घर के एक-एक कौने से पूरी तरह वाकिफ हो गया। यहाँ तक कि उसने यह तक पता कर लिया यह कौन-सा सामान कहां रखते हैं जैसे कई पहलुओं पर ठोस प्लान तैयार कर लिया।

जेल में बनाई थी चोरी की प्लानिंग

आरोपी फिरोज की मुलाकात अपने साथी आरोपी रमेश से पहली बार जेल में हुई थी। इसी दौरान उन्होंने साथ में चोरी करने का प्लान बना लिया था। चोरी वाले दिन चारों की मोबाइल से बातचीत हुई और उन्होंने कोड वर्ड में चर्चा भी की कि आज छोरी देखने जाना हे। ऐसी कई बातें इनकी कोडवर्ड में होती रही। जिसके बाद उन्होंने चोरी को अंजाम दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews