
आलीराजपुर,यतेंद्र सिंह सोलंकी। मध्यप्रदेश में पंचायत व नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संदेहियों पर निगाह रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह (Alirajpur Superintendent of Police Manoj Kumar Singh) ने अधिकारियों को प्रभावी कारवाई करने के लिए निर्देशित किया। नानपुर थाना पुलिस ने 4 बदमाश हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 3 अवैध देशी 12 बोर के कट्टे व माउजर और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े…Audi भारत में इस कंपनी के साथ मिलकर लाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी से बना रिक्शा, जाने
नानपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया ने अवैध हथियार की धरपकड़ के लिए थाना क्षेत्र में अलग अलग टीम का गठन किया। और फिर चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थान से आरोपी प्रदीप पिता कुवर सिह चौहान भीलाला उम्र 29 साल निवासी ग्राम जवानीया पटेल फलिया, सोनु उर्फ संतोष पिता बिसन सिहं भीन्डे भीलाला 21 साल नि. बांमटा खापरी फलिया, युवीराज पिता मालसिह मण्डलोई भीलाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम जवानिया पटेल फलिया, रवि पिता इन्दरसिह डोडवे जाती भीलाला उम्र 30 साल निवासी ग्राम बडी हथवी बयडी फलिया से कुल 3 देशी 12 बोर के कट्टे एवं एक माउजर व 4 जिंदा कारतूस व इंदौर के खजराना थाना से चोरी एक केटीएम मोटर साइकिल कीमत एक लाख रुपये की जप्त की, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। और फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।
[dgv_vimeo_video id=”722606047″]
