अलीराजपुर में कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अलीराजपुर में कंटेनमेंट जोन के नियमों का उल्लंघन करने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

कोविड-19 के तहत कंटेन्मेंट एरिया में जानबुझकर आवागमन करने, कंटेन्मेंट एरिया के नियम शर्तों के उल्लंघन करने तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के समझाने के बावजूद कंटेन्मेंट एरिया के निर्देषों का पालन नहीं करने पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में अलीराजपुर थाना पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

उक्त‌ प्रकरण में राजेश गुप्ता एवं नरेन्द्र राठौर निवासी सहयोग काॅलोनी अलीराजपुर के विरूद्ध धारा 188, 186, 269, 270, 34 भादवि व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 (ख) व के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए बाजार में बगैर मास्क लगाकर व्यापार करने वालों, बगैर मास्क लगाकर वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाए। बाजार में बगैर मास्क आने वाले को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के बारे में जागरूक किया जाए।

कलेक्टर ने कंटेन्मेंट क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए निर्देष

कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने नगर के विभिन्न कंटेन्मेंट क्षेत्र का शनिवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देष दिए कि कंटेन्मेंट एरिया के निर्देषों का सख्ती से पालन सुनिष्चित कराया जाए। कंटनटेन्मेंट एरिया में आमजन एंव संबंधित रहवासियों की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देष दिए कि कंटेेनमेंट में रहवासी आवाजाही ना करें इसके लिए ड्यूटी पर तैनात अमला विशेष ध्यान दें। निर्देषों की अव्हेलना करने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही बाजार में व्यापारी एवं आमजन बगैर मास्क निकले तो उन पर भी चालानी कार्रवाई के निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ वाहन चालक बगैर मास्क निकले तो उन पर चालानी कार्रवाई करते मास्क पहनने के निर्देष दिए गए।

कलेक्टर  गुप्ता ने प्रतापगंज मार्ग, दाउलसाह मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, राजवाडा क्षेत्र, सेमलपाटी सहित सहयोग काॅलोनी एवं दाहोद रोड पर बने कंटेन्मेंट क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए की गई बैरिकेटिंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

कुम्हार मोहल्ला में नगरपालिका द्वारा सैनिटाइजेशन  कार्य का भी अवलोकन किया तथा निर्देष दिए कंटेन्मेंट क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाए। उन्होंने कंटेेनमेंट क्षेत्र में लगातार सफाई व्यवस्था, उक्त क्षेत्र के रहवासियों की स्वास्थ्य जांच आदि के निर्देष भी दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल, एसडीएम सोंडवा सुश्री किरण अंजना, तहसीलदार केएल तिलवारे, नपा सीएमओ संतोष चैहान, थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews