देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया बदमाश, नानपुर पुलिस ने दिया कार्रवाई का अंजाम

देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ाया बदमाश, नानपुर पुलिस ने दिया कार्रवाई का अंजाम

अलीराजपुर/ यतेंद्रसिंह सोलंकी

जिले की नानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार-मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम बामंटा  में दबिश देकर एक बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को अंजाम नानपुर पुलिस ने एसडीओपी जोबट  के निर्देशन में टीम बनाकर दिया है। आरोपी को थाने लाया गया है। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तलाशी के बाद आरोपी के पास से 1 देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया है।

थाना प्रभारी मोहन डावर के अनुसार  मुखबिर की सूचना पर नानपुर थाने के अंतर्गत बामंटा गांव के निवासी मेहताब नामक व्यक्ति  गिरफ्तार किया गया है । जिसके 1 देशी पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है । आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 156 /20 में दर्ज कर धारा 25 (1)व 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी पूर्व में धारा 376 के अंतर्गत  छेड़छाड़ के केश में जेल जा चुका है।

पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुरेंद्र , विक्रम सहित आरक्षक बलवंत, मनोज , सुनील , रघुवीर , सुनीता,संजू की भूमिका रही । आरोपी के विरुद्ध कायमी कर कोर्ट में पेश कर पी आर( रिमाण्ड )मांगा गया है, ताकि अन्य अपराध की जानकारी मिल सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews