ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचीं कलेक्टर, अनाज वितरण की स्थिति का लिया जायजा

ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचीं कलेक्टर, अनाज वितरण की स्थिति का लिया जायजा

अलीराजपुर| यतेंद्रसिंह सोलंकी| कोरोना वायरस के मद्देनजर लाॅक डाउन में व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुरभि गुप्ता ने लिया। निरीक्षण के तहत उन्होंने आम्बुआ, बरझर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों का अवलोकन किया। आम्बुआ में उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करते हुए यहां आमजन को अनाज वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देष दिए कि जरूरतमंदों को अनाज वितरण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही ना की जाए।

यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र आम्बुआ का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ग्राम आम्बुआ में युवाओं द्वारा जरूरतमंदों के लिए की जा रही भोजन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उक्त प्रयास में सहभागिता करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एसके मालवीय, जनपद सीईओ श्री मनीष भंवर सहित अन्य मैदानी अमला उपस्थित था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews