कलेक्टर ने लिया वेक्सीनेशन केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा, इन्हें लगेगा पहला टीका

कलेक्टर ने लिया वेक्सीनेशन केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा, इन्हें लगेगा पहला टीका

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। कोरोना वेक्सीनेशन 16 जनवरी को जिले में तीन स्थानों जिला चिकित्सालय अलीराजपुर, सीएचसी जोबट एवं पीएचसी आम्बुआ से प्रारंभ होगा। इसे लेकर टीकाकरण स्थलों की व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुरभि गुप्ता ने लिया। उन्होंने वेक्सीनेशन स्थल की व्यवस्थाएं और प्रबंधों की जानकारी लेते हुए आवयक दिशानिर्देष भी दिए।

जिला चिकित्सालय अलीराजपुर स्थित कोविड -19 वेक्सीनेशन सेंन्टर का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने पंजीकृत व्यक्ति संबंधित जानकारी ली एवं टीकाकरण हेतु टीम संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रथम टीकाकरण करने वाले व्यक्ति की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होने कोविड -19 के प्रोटोकोल के तहत वेक्सीनेशन संबंधित व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. प्रकाश ढोके, सिविल सर्जन डॉ. केसी गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र भयडिया, बीएमओ डॉ. जयदीप जमीदार सहित अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित थे।

बता दें कि जिले में सफाईकर्मी सुपरवाइजर महेन्द्र मंडलोई एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र भयडिया एवं सीएमएचओ डॉ. प्रकाश ढोके को पहला कोविड -19 की वेक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना वायरस से बचाव हेतु कोविड -19 वेक्सीनेशन सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाई जानी है। इसके लिए जिले में प्रथम कोविड -19 वेक्सीन अलीराजपुर जिला चिकित्सालय में सेवाएं देने वाले 28 वर्षीय सफाई कर्मी सुपरवाइजर महेन्द्र मंडलोई एवं 36 वर्षीय टीका जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र भयडिया एवं सीएमएचओ डॉ. प्रकाश ढोके को लगाई जाएगी। महेंद्र मंडलोई एवं डॉ. भयडिया ने बताया टीकाकरण लगवाने के लिए वे उत्साहित हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews