जयस ने कांग्रेस अध्यक्ष को निष्कासित करने ज्ञापन सौंपा, एफआईआ की मांग

जयस ने कांग्रेस अध्यक्ष को निष्कासित करने ज्ञापन सौंपा, एफआईआ की मांग

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार को पद से बर्खास्त एवं पार्टी से निष्कासित करने के लिए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। जयस द्वारा पुलिस थाना अलीराजपुर में कमरू अजनार के खिलाफ आदिवासी क्रांतिकारी महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा पर अभद्र टिप्पणी करने एवं समाज की आस्था को ठेस पहुचाने पर एफआईआर दर्ज कराने के ये आवेदन दिया गया। इसी के साथ टॉकीज चौराहे पर कमरू अजनार का पुतला भी फूंका गया।

उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार पर ग्राम उदयगढ़ पुलिस थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में क्रांतिकारी महापुरुष आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगा है। कहा गया कि उनके द्वारा आदिवासी समाज के भील-भिलाला समाज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई जिससे आदिवासी समाज की आस्था को ठेस पहुची हैं। इससे जिले में आक्रोश व्याप्त है और देश की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की छवि धूलित हो रही है। जिस कारण जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को ज्ञापन सौंप कर तत्काल कमरू अजनार को पार्टी के समस्त पदों से बर्खास्त करने की मांग की है।साथ ही कार्यवाही नही करने पर आदिवासी समाज जिला अलीराजपुर कांग्रेस पार्टी का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी गई है। स्थानीय टॉकीज चौराहे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल को ज्ञापन सौंपने के बाद कमरू अजनार का पुतला फूंका गया

जयस ने पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने हेतु भी आवेदन सौंपा है। जयस ने क्रांतिकारी महापुरुष भगवान बिरसा मुंडा एवं भील-भिलाला आदिवासी समाज की एकता को खंडित करने सामाजिक एवं धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने को लेकर कमरू अजनार के खिलाप पुलिस थाना प्रभारी अलीराजपुर को आवेदन देकर भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए,294,295ए एवं 505ए(1)(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने की मांग की है। ऐसा न होने पर अन्यथा प्रदेश एवं जिले में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews