लॉकडाउन: असाड़ा राजपूत समाज ने ज़रूरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री

लॉकडाउन: असाड़ा राजपूत समाज ने ज़रूरतमंदों को वितरित की खाद्य सामग्री

आलीराजपुर।यतेन्द्रसिंह सोलंकी।

स्थानीय असाड़ा राजपूत समाज द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन के कारण निर्धन वर्ग और दैनिक श्रमिक, घुमक्कड़, बेसहारा ग़रीबों की भरण-पोषण की मुख्य परेशानी के मद्देनज़र उन्हें खाद्य सामग्री वितरण की गई। इस वैश्विक संक्रामक बीमारी कोरोना के प्रकोप से पूरा विश्व त्रस्त हैं, परन्तु सबसे ज्यादा झुग्गी झोपडय़िों के रहवासियों, ठेला व्यवसायी, निर्धन वर्ग दैनिक श्रमिक, लोग लॉकडाउन होने से प्रभावित हो रहे हैं। इस विषम परिस्थितियों में समाज द्वारा अभियान चलाया जाकर उन ज़रूरतमंद, असहाय लोगों को मानवता और सामाजिकता की भावना प्रकट कर अन्नदान कर सहयोग किया। उन्हें सेनेटाईजर से हाथ धुलवाकर कोराना से हो सकने वाली त्रासदी अवगत कराकर सोशल डिस्टेंन्स और मास्क के उपयोग की समझाईश दी एवं करोना से बचाव हेतु घर में रहने की हिदायत दी।

समाज के अनुसांगिक संगठनों प्रेरणा क्लब, सृजन संस्था, ज़िला अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय सभा, रॉयल राजपूत संगठन एवं जय राजपूताना संघ जिला आलीराजपुर के सदस्यों द्वारा नगर के रहवासी, जरूरतमन्द परिवार को खाद्य सामग्री दाल, चावल, गेहूँ का आटा व नमक आदि सामग्री के करीब 300 पैकेट रेल्वे ब्रिज दशहरा मैदान, वेअरहाउस बोरखड , सेमलपाटी, मेला मैदान, डॉन बॉस्को रोड , राजवाडा महल के पास, बहारपुरा, काजु विकास रोड, एस.पी.आफिस के पास आदि क्षेत्रों में वितरित किये गये।

इसमें सभी राजपूत समाजजनों ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया है। देश की वर्तमान में कोरोना वाइरस संक्रमित बीमारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति हुई है। हम कोशिश करेंगे कि आगामी दिनों में भी प्रशासन के मार्गदर्शन में अन्नदान योजना की सेवा सतत् जारी रहेगी। इस अभियान में समाज के सदस्यों का तन मन धन से सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा हैं वही साथ में इस प्रकोप में भारतीय मूल के विदेश में निवासरत समाजबंधुओं से भी आर्थिक सहयोग प्राप्त हो रहा हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews