सांसद गुुमानसिंह डामोर ने ग्राम बडी सर्दी मे ट्राॅसफार्मर एवं सह पुलिया निर्माण का शुभारंभ किया

सांसद गुुमानसिंह डामोर ने ग्राम बडी सर्दी मे ट्राॅसफार्मर एवं सह पुलिया निर्माण का शुभारंभ किया

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। झाबुआ-रतलाम संसदीय क्षेत्र सांसद गुमानसिंह डामोर ने कट्ठीवाडा विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम बडी सर्दी के लीलउमरी फलिया में 63 केवीए के ट्राॅसफार्मर का शुभारंभ किया। इसी के साथ ग्राम बडी सर्दी में एमजीनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित होने वाली सुदूर ग्राम सडक सह पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

करीब 10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले उक्त निर्माण कार्य से क्षेत्र के कई परिवारों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर जनपद पंचायत कट्ठीवाडा अध्यक्ष शरमी पचाया, भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला, पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, पूर्व जनपद अध्यक्ष भदू पचाया, जपं सीईओ श्री पटेल, तहसीलदार सुश्री संतुष्टि पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद ने कहा 63 केवीए ट्राॅसफार्मर से कई घरोें में बिजली और वाल्टेज संबंधित समस्या का समाधान होगा। उन्होने कहा कि ग्राम सडक सह पुलिया निर्माण से बडी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिलेगा, ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर होगी। उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews