शहर में दिखी कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान की नई पहल

शहर में दिखी कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान की नई पहल

यतेन्द्रसिंह सोलंकी//अलीराजपुर।

जागरूक नवयुवक संगठन एवं आदिवासी समाज के युवाओ द्वारा की गई एक पहल में आज नानपुर के भोंगरिया में कोरोना वायरस के खिलाफ जनजागृति मुहिम दिखी।
जहां एक ओर लाखो की संख्या में समाज जन शामिल होकर भोंगरिया हाट का आनंद ले रहे थे। वही विश्व मे दहशत फैलाने वाली संक्रामक बीमारी कोरोना से दहशत है और भारत देश के आदिवासि जिले में इसका असर लाखो की भीड़ भोंगरिया में देखने को मिली।

नानपुर के भोंगरिया में आज नवयुवक जागरूक मंच,& आदिवासी समाज के नेतृत्व में चंद्रभान बारिया,आदित्य जायसवाल,राहुल कनेश,नीलेश परमार,मकसूद खान, के नेतृत्व में एक स्टॉल लगाकर आने वाले हजारो लोगो को पेम्प्लेट्स बांटकर जागरूक करते नजर आए।

स्टॉल में मुख्य रूप से अलीराजपुर jays के जिलाध्यक्ष मुकेश रावत,नितेश अलावा,सालम सोलंकी, नवलसिंह कलेश, गुडू सेमलिया,भुरू मण्डलोई, मेहताब निंगवाल,मालसिंह तोमर,नवल बघेल,मुक़ामसिंह चौहान सहित काफी संख्या में कार्यक्रता उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews