लावारिस हालत मे मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती

लावारिस हालत मे मिला नवजात शिशु, अस्पताल में भर्ती

अलीराजपुर| यतेंद्रसिंह सोलंकी| एक और जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है उसी के बीच एक शर्मनाक घटना सामने आई है। अलीराजपुर के खंडवा बड़ौदा मार्ग से 1 दिन का नवजात शिशु लावारिस हालत में पढ़ा हुआ मिला । अलीराजपुर कोतवाली पुलिस ने नवजात शिशु को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है शिशु का इलाज डॉक्टर कर रहे हैं।

डॉक्टर का कहना है कि बच्चा अन मैचुअर है और उसका वजन भी कम है फिलहाल उसका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली के एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा हुआ है जिसके बाद मौके पर जाकर नवजात शिशु को 108 की एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है ।अज्ञात व्यक्ति के ऊपर मामला कायम कर लिया गया है और यह नवजात शिशु को कौन यहां पर फेंक कर गया है इसकी जांच जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews