बुधवार से 3 तीन के सामूहिक अवकाश पर गए पटवारी, अपनी मांगों को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा

बुधवार से 3 तीन के सामूहिक अवकाश पर गए पटवारी, अपनी मांगों को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। प्रदेश के पटवारियों की समस्याओं ओर वर्षों से लंबित मांगों को लेकर जिला संघ ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौपा। सीएम सम्मान निधि हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध न करने ओर भिंड में पटवारी पर जानलेवा हमले के विरुद्ध उचित कार्रवाई और प्रांतीय आह्वान पर 3 दिन के अवकाश पर जाने हेतु SDM को ज्ञापन सौंपा गया।

बुधवार को मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला अलीराजपुर द्वारा वर्षो से लंबित पटवारी संघ की मांग जिसमें वेतनमान 2800 ग्रेड पे शामिल है, इसे जिलेभर के पदाधिकारी मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नागरसिंह चौहान से मिले। उनसे काफी देर चर्चा के बाद एक मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम पर दिया गया। पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष नितेश अलावा ने बताया कि 2007 में सनावद सम्मेलन में शिवराज सिंह चौहान द्वारा पटवारियों के सम्मेलन में सार्वजनिक मंच से उनकी की मांगों को जायज ठहराते हुए जल्दी पूरी करने की बात कही थी। उसके बाद से कई बार मुख्यमंत्री के आश्वासन और हड़ताल किसान हित में स्थगित की गई लेकिन आज तक मांगें पूरी नहीं हुई, जबकि पटवारी 6 घण्टे की सेलेरी लेकर 24 घण्टे काम करता है। इसी को लेकर उन्होने बीजेपी नेता से मुलाकात की और उनकी सलाह पर सभी पटवारी एक साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तथा एसडीएम लक्ष्मी गामड़ को एक ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री के नाम पर दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि भिंड जिले की रौन तहसील कार्यालय में पटवारी सचिन शाक्य पर हुए जानलेवा हमले में दोषी को तत्काल गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही राजस्व कर्मचारी अधिकारी को सुरक्षा हेतु शासन स्तर से रिवॉल्वर देने की मांग भी की गई है।

पटवारियों ने कहा कि प्रदेश में सबसे अच्छा कार्य कर किसानों को लाभ दिलाने के बावजूद दो महीने से पटवारियों का वेतन आहरण रोका गया है।आज फिर सीएम सम्मान निधि योजना के लिए बिना ट्रेनिंग संसाधन के पटवारियों पर काम का बोझ लादने की कोशिश की जा रही है, जबकि पटवारी वर्तमान में फसल क्षति पत्रक बनाने, किसानों के खाते आधार लेने में लगा है। फसल कटाई प्रयोग भी करने है ओर आगे राजस्व सबंधी कार्य भी करने होते है लेकिन अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन की प्रगति के नाम पर अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं। वहीं मध्यप्रदेश पटवारी संघ के आह्वान पर रौन में हुई घटना को लेकर पटवारी संघ आज से 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान जिला पटवारी संघ के किशोर बैरागी, पद्मलाल जमरा,राजेश पालिया, राघु जमरा,अनिता चौहान, रोहित पड़ियार, नवलसिंह डुडवे, छतरसिंह खराड़ी, कमल बारिया, राजू चौहान, जितेंद्र डुडवे, दिलीप ओहरिया, कुंवरसिंह चौहान,रामेश्वर गुप्ता,भूरसिंह मण्डलोई, हेमन्त तोमर सहित काफी संख्या में पटवारी मौजूद रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews