पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा,वीडियो वायरल,आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

पुलिसकर्मी ने युवक को बेरहमी से पीटा,वीडियो वायरल,आरोपी पुलिसकर्मी निलंबित

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

अलीराजपुर जिले के छकतला गांव मे एक पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद ये घटना सामने आई।

घटना रविवार की है, युवक का आरोप है कि वह अपनी बाइक से गुजरात के बोडेली जा रहा था तभी उसकी बाइक स्लिप हो गयी। उसी वक्त एक कोटवार ने युवक को पकड़ लिया और हैड कांस्टेबल ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। इस मामले की शिकायत  एसपी अलीराजपुर से की गयी है। एसपी ने फरियाद सुनने और वायरल वीडियो देखने के बाद हैड कांस्टेबल मनोज कानूनगो को निलंबित कर दिया है और मामले की आगे जांच कराई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews