पुलिसकर्मी ने नवजात बेटे के नाम से प्रधानमंत्री आपदा कोष में किया दान

पुलिसकर्मी ने नवजात बेटे के नाम से प्रधानमंत्री आपदा कोष में किया दान

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

पुलिस विभाग अलीराजपुर में पदस्थ कर्मचारी जो की 11 दिन के नवजात बालक के पिता है, ने आज अपने बेटे के नाम से गुप्त दान करते हुए 1100 की की राशि प्रधानमंत्री आपदा कोष में जमा की। इसे उन्होने विधिवत बैंक में जमा कराया गया एवं रसीद प्राप्त कर अपने नाम को गोपनीय रखने का बोलकर इस पुनीत कार्य मे देश मे चल रही कोरोना महामारी बीमारी से देश मे आथिर्क मदद कर सहयोग किया।

बता दें कि यह पुलिसकर्मी हैं जो लॉक डाउन में अपने कर्तव्यों पर पूरी निष्ठा से दिन रात पालन करते हुए लोगों की सेवा कर रहे हैं। अब इन्होने अपने नवजात शिशु की तरफ से कोरोना के लिये आर्थिक सहायता भी की है और चाहते हैं कि इनका नाम किसी को न बताया जाए। ऐसे लोग समाज के लिये एक मिसाल है और जिले के लोग ऐसे जांबाज सिपाही को ओर उनके पुत्र के दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews