संगीता भावसार अपनी मधुर आवाज से कर रही हैं कोरोना को लेकर जागरूक

संगीता भावसार अपनी मधुर आवाज से कर रही हैं कोरोना को लेकर जागरूक

अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। आज हम आपको मिलाते हैं संगीता भावसार से। ये अलीराजपुर के मैंसर प्रताप शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्पोर्टस टीचर हैं। लेकिन इनकी पहचान कुछ और खास कारणों से भी है। संगीता भावसार को बहुत मधुर कंठ मिला है और वे अपनी मीठी आवाज के कारण काफी शोहरत पा चुकी हैं।

इन दिनों कोरोना काल में संगीता भावसार अपने गाए गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं। कोरोना पर लिखे गए कई गीतों को इन्होने अपनी आवाज दी है और सामाजिक सौद्देश्य को लेकर गाए इनके ये गीत काफी लोकप्रिय भी हो रहे हैं। कोरोना जागरूकता के अतिरिक्त इन्होने वोट अपील, डायन कुरीति से मुक्ति, शराब मुक्ति, तंबाकु निषेध, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ, पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, यातायात नियमों का पालन करवाने जैसे कई गीत लिखे हैं और गाये भी हैं। इनके इस प्रयास को कलेक्टर की सराहना भी मिल चुकी है तथा पत्रकार संघ की तरफ से इन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews