सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अशोक कुमार भार्गव 11 अगस्त को करेंगे इस जिले का दौरा

सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अशोक कुमार भार्गव 11 अगस्त को करेंगे इस जिले का दौरा

आलीराजपुर, यतेंद्र सिंह सोलंकी

मध्य प्रदेश शासन के सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. अशोक कुमार भार्गव 11 अगस्त 2020 को अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। डॉ. भार्गव उक्त दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे जिले में कोरोना आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्थाओं,  जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं, जिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. भार्गव जिले के दौरे के दौरान विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सचिव डॉ. भार्गव अलीराजपुर सहित धार एवं झाबुआ जिले का भी दौरा करेंगे। डॉ. भार्गव धार एवं झाबुआ जिले का दौरा भी करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews