हर गली-वार्ड को किया सेनेटाइज़, लोगों से सतर्क रहने की अपील

हर गली-वार्ड को किया सेनेटाइज़, लोगों से सतर्क रहने की अपील

अलीराजपुर/ यतेंद्रसिंह सोलंकी

नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सेना महेश पटेल के दिशानिर्देशानुसार कोरोना वायरस की रोकथाम तथा उससे बचने को लेकर नगरीय क्षेत्र के वार्डो ओर प्रमुख चैराहों पर नगरपालिका अमले द्वारा सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अमले द्वारा कीटनाशक दवाइयों का भी छिड़काव किया जा रहा है। नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल की उपस्थिति में नगर के बस स्टैंड चैराहा पर ओर दुकानों पर सेनेटाइजेशन का छिड़काव किया गया।

इस दौरान श्रीमती पटेल ने नगरपालिका अमले को निर्देशित किया है कि नगर के वार्डो ओर चौराहों पर साफ-सफाई, कीटनाशक दवाइयों तथा सेनेटाइज किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होने लॉक डाउन अवधि में नगरीय क्षेत्र के आमजनों से स्वास्थ्य विभाग की जारी एडवाइजरी का पालन कर घरों में सुरक्षित रहने की अपील भी की। इस अवसर पर एसडीएम विजय कुमार मंडलोई, तहसीलदार केएल तिलवारी, नपा सीएमओ संतोष चैहान, नायाब तहसीलदार शशांक दुबे सहित नपा कर्मचारी मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews