कलेक्टर के स्टेनो के किरायेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप,खंगाली जाएगी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री

कलेक्टर के स्टेनो के किरायेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप,खंगाली जाएगी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री

अलीराजपुर/यतेंद्रसिंह सोलंकी

जिला मुख्यालय सहित जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है और यही हालात रहे तो बहुत जल्दी जिला 50 का आंकड़ा पार कर लेगा। शुक्रवार को शहर की पॉश कॉलोनी में निवासरत जिला कलेक्टर के स्टेनो महेश तोमर के मकान में किराए से रहने वाले आंध्र प्रदेश निवासी इंजीनियर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ये रिपोर्ट आने के बाद केशव नगर में हड़कंप मच गया। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में भी इसका असर देखने को मिला। कई अधिकारी कर्मचारी जो महेश तोमर के संपर्क में आए थे, उनकी चिंता साफ झलक रही थी।

केशव नगर शहर की पॉश कॉलोनी में गिनी जाती है। इस कॉलोनी में रहने वाले कई अधिकारी व कर्मचारी कई विभागों व बैकों मे कार्यरत हैं। ये लोग लगातार कई अन्य लोगों के संपर्क मे भी रहते हैं। इस कॉलोनी में और भी प्राइवेट ऑफिस बने हुए हैं। अब कोरोना मरीज के मिलने के बाद अगर यहां कंटेनमेंट जोन बना दिया गया और कॉलोनी सील कर दी गई तो तो इसका असर विभागों पर भी पड़ेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews