शिवराज सिंह चौहान ने रामदास पुरी को अपने हाथों से पहनाए जूते, भाजपा जिला अध्यक्ष का 6 साल पहले लिया संकल्प पूरा हुआ

Shivraj gave shoes to Ramdas Puri

Shivraj Singh Chouhan made Ramdas Puri wear shoes : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पुरी को अपने हाथों से जूते पहनाए। रामदास पुरी अपने एक संकलप के चलते पिछले 6 साल से बिना जूते चप्पल पहने रह रहे थे। अब पूर्व सीएम ने ये संकल्प पूरा होने पर खुद अपने हाथों से उन्हें जूते पहनाए।

क्या था संकल्प!

दरअसल साल 2017-18 में रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी, वो जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। इसके बाद करीब छह साल से वो हर मौसम में नंगे पैर ही चल रहे थे। 2018 में बीजेपी की सरकार नहीं बनी थी। हालांकि 2019 में बीजेपी ने अपनी सरकार बनाई लेकिन तब भी उन्होने संकल्प नहीं छोड़ा और कहा कि अगले चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने पर ही वो जूते या चप्पल पहनेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत के बाद उनका संकल्प पूरा हो गया है।

शिवराज ने खुद पहनाए जूते

इन दिनों शिवराज सिंह चौहान अमरकंटक दौरे पर हैं और इसी दौरान उन्होने रामदास पुरी से आग्रह किया कि वो जूते चप्पल पुन: धारण करें। इसके बाद खुद शिवराज ने उन्हें जूते पहनाए और इस संकल्पपूर्ति पर कहा कि उन्हें ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं पर गर्व है। पूर्व सीएम ने कहा कि “अनूपपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामदास पुरी जी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक वे जूते चप्पल नहीं पहनेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गयी और उनका संकल्प पूरा होने पर हमने उन्हें आज जूते धारण करवाये हैं। ऐसे समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ता पर भाजपा को गर्व है और ऐसे ही कार्यकर्ता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को भी पूरा करके अपने देश को भी समृद्ध और विकसित बनाने में योगदान देंगे। मैं रामदास जी को प्रणाम करता हूँ!”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews