कार्यालय में बैठे सहकारी समिति के मैनेजर को दबंगों ने कॉलर पकड़कर खींचा, नगर में घुमाया 

कार्यालय में बैठे सहकारी समिति के मैनेजर को दबंगों ने कॉलर पकड़कर खींचा, नगर में घुमाया 

अनूपपुर, वेद शर्मा। अनूपपुर (Anuppur)  में सोमवार को एक दबंगई का नमूना देखने को मिला जब कुछ लोगों ने एक सहकारी समिति (Cooperative Society)के कार्यालय में घुसकर ना सिर्फ मैनेजर के साथ अभद्रता की बल्कि उनकी कॉलर पकड़कर कार्यालय के बाहर घसीटा और नगर में कॉलर पकड़कर ही घुमाया।

जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ सहकारी समिति राजेंद्रग्राम (Cooperative Socisty Rajendragram) के मैनेजर रामयश शर्मा आज सोमवार को  सुबह 11 बजे समिति कार्यालय में कार्य कर रहे थे तभी अचानक कुछ लोग वहां घुस आये जिसमें कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल थे। इस सभी ने  रामयश शर्मा के साथ अभद्रता शुरू कर दी दबंगों ने मैनेजर को कॉलर पकड़कर कार्यालय के बाहर खींचा और नगर में  घुमाया।

गौरतलब है कि मैनेजर श्री शर्मा माननीय उच्चन्यायालय (High Court)द्वारा दिए गए  wp 16241/2020 आदेश के तहत कार्य कर रहे थे और स्थगन  की सूचना कलेक्टर अनूपपुर, उपायुक्त सहकारिता अनूपपुर, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, एस डी एम पुष्पराजगढ़, थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को दे दी थी।   लेकिन उच्चन्यायालय के स्थगन आदेश की सूचना के बावजूद पुलिस प्रशासन लापरवाह बना रहा और दबंगों ने सरे आम गुंडई करते हुए कानून को अपने हाथ में लेकर एक शासकीय सेवक को  नगर मे बेइज्जत कर घुमाया।

यहाँ बता दें कि पुष्पराजगढ़ सहकारी समिति राजेंद्रग्राम के  मैनेजर रामयस शर्मा के ऊपर  वित्तीय अनिमितता का आरोप विभाग द्वारा लगाया गया था जिसमें माननीय उच्चन्यायालय द्वारा रामयश शर्मा को स्थगन दे दिया गया।  और इसी स्थगन आदेश के बाद रामयश शर्मा कार्यालय में पहुंचे थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews