विधायक सुनील सराफ का प्रदेश में नहीं चलेगा गुंडइज्म, होगी कड़ी कार्रवाई- वीडी शर्मा

वीडी शर्मा

Bhopal VD Sharma’s Statement Congress MLA Sunil Saraf : कांग्रेस विधायक सुनील सराफ के रिवाल्वर से गोली चलाने के वीडियो पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ये बहुत गंभीर मसला है कि सुनील सराफ जो विधायक हैं, उन्होंने जिस प्रकार से गुंडइज्म किया है और सर्विस रिवॉल्वर थी या अवैध रिवॉल्वर थी इसकी भी जांच होनी चाहिए। इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

यह दिया बयान- हो कड़ी कार्रवाई 

प्रदेश अध्यक्ष ने वीडी शर्मा ने कहा कि ये पहला कारनामा नहीं है, कुछ दिनों पूर्व, ट्रेन के अंदर भी एक बहन के साथ बद्दतमीजी और अभद्रता करने की एफआईआऱ इनके उपर दर्ज हुई है, मुझे लगता है इसमें भी इनके खिलाफ जो कार्रवाई होनी चाहिए थी, शायद ऐसे लोगों पर समय पर कार्रवाई नहीं होने के भी दुष्परिणाम होते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और इन्होंने जिस प्रकार से गन लहरा कर के गोली चलाई हो उनकी लाइसेंस को रद्द करके सरकार को कड़ी से कड़ी कार्रवाई इस प्रकार के लोगों के साथ करनी चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”785708373″]

यह था मामला 

गौरतलब है कि अनूपपुर के कोतमा से विधायक सुनील सराफ़ ने नये साल और अपने जन्मदिन के समारोह में मंच पर ही जमकर रिवाल्वर लहराई और दनादन कई फायर किए, इसके साथ ही सुनील सराफ़ “मै हूँ डॉन” गाने पर करीबन आधा दर्जन काँग्रेसियों के साथ जमकर नाचते रहे और फायर करते रहे, इस घटना का वीडियो वायरल हुआ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews