Ashoknagar News: नेशनल हाईवे पर एक बार फिर दिखा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Ashoknagar News: नेशनल हाईवे पर एक बार फिर दिखा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Ashoknagar News : अशोकनगर जिले में मगरमच्छों के निकलने का सिलसिला रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। बता दें कि पिछले 8 से 10 पहले नगर के रहवासी इलाके में एक 7 फीट लंबा मगरमच्छ घूमता पाया गया था। जिसको वन विभाग की टीम ने पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ दिया था। वहीं, एक बार फिर मुंगावली नगर से मात्र 4 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 346 ए चंदेरी रोड पर एक 10 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ घूमता नजर आया। जिसके कारण शहर में हड़ंकप मच गया।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

आनन-फानन में वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। इधर, ट्रैफिक की आवाज और लोगों की भीड़ देखकर मगरमच्छ ग्राम सेपरा के एक खेत की झाड़ियां में छुप गया, जहां ग्रामीणवासियों ने उसकी निगरानी की। साथ ही हंड्रेड डायल को भी इसकी सूचना दी। वहीं, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़कर बेतवा नदी में छोड़ा।

ग्रामीणों ने प्रशासन से की मांग

इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि साजनमऊ में 1 किलोमीटर दूर तालाब है लेकिन उसमें कोई मगरमच्छ नहीं है। अब सोचने वाली बात यह है कि जब तालाब में मगरमच्छ नहीं है तो इतना बड़ा मगरमच्छ नेशनल हाईवे पर कैसे घूमता नजर आया और इतने विशालकाय मगरमच्छ रहवासी इलाकों में कैसे घूमते पाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों ने प्रशासन से इस विषय में जांच-पड़ताल करने की मांग की है। जिससे पता चल सके कि यह मगरमच्छ अपने आप रहवासी इलाकों में आ रहे हैं या कोई तस्करी कर पकड़ कर ला रहा है।

अशोकनगर से अलीम डायर की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews