अशोकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी

अशोकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नदी में चल रही अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया| मुरैना (Morena) में जहरीली शराब (Poisonous Alcohal) से हुई मौतों के बाद प्रदेश भर में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच आज अशोकनगर पुलिस (Ashoknagar Police) ने बड़ी कार्रवाई की है । देहात एवं कचनार थाने की पुलिस ने शनिवार को ग्राम माधवगढ़ से लगी हुई और नदी एवं उसके किनारो में अवैध शराब बनाने वालों का भंडाफोड़ किया है| पुलिस ने 10 लाख की कीमत की 20 हजार लीटर लहान एवं ढाई लाख की कीमत की 1500 लीटर अबैध कच्ची शराब जब्त की है। यह पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम माधवगढ़ से लगी हुई ओर नदी एवं उसके किनारों में अवैध शराब बनाने की सूचना पर थाना कचनार थाना, देहात थाना, थाना कोतवाली अशोकनगर तथा पुलिस लाइन से बल प्राप्त कर आबकारी विभाग की टीम के साथ संयुक्त छापामार कार्रवाई की गई| जिसमें और नदी के दोनों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी गई तो ओर नदी के किनारे लगी भट्टियों से शराब उतारने का काम संचालित होता हुआ मिला|

दबिश दिए जाने के दौरान लगभग 160 ड्रमों में शराब तैयार की जाने के लिए लहान भरा हुआ मिला| जिसकी मात्रा लगभग 20 हजार लीटर कीमत 10 लाख रुपए का लहान भरा पाया गया, जिसे लाना संभव न हो पाने के कारण मौके पर पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। मौके पर भट्टियों के पास से छोटी-छोटी केनो में भरी तैयार की हुई कच्ची शराब लगभग 1500 लीटर बरामद की गई जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ढाई लाख रुपए हैं।

जप्तशुदा ड्रमों में से 40 ड्रमों को मौके पर ही नष्ट किया जाकर 60 ड्रम कीमती ₹20 हजार के जप्त किए गए, ज्ञातव्य हो कि ओर नदी के क्षेत्र में लगातार पुलिस कार्रवाई किए जाने के उपरांत भी बदमाशों द्वारा बड़े स्तर पर अवैध शराब निर्माण की जा रही थी, इस कार्रवाई से शराब माफिया की कमर तोड़ दी गई है। कार्रवाई के दौरान अज्ञात आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना देहात थाना कचनार एवं आबकारी विभाग में पृथक पृथक प्रकरण कायम किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में पुलिस थाना कोतवाली, देहात, आबकारी विभाग की उल्लेखनीय कार्यवाही रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews