सिंध नदी में अवैध रूप से चल रही पनडुब्बी में प्रशासन ने लगाई आग

सिंध नदी में अवैध रूप से चल रही पनडुब्बी में प्रशासन ने लगाई आग

अशोकनगर|अवैध कारोबार में लिप्त माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आज  प्रशासनने  शाडोरा तहसील के  पदम घटा गांव में सिंध नदी में चल रही  रेत निकालने वाली पनडुब्बी को पकड़कर उसमें आग लगा दी।

    एडीएम सुरेश जादव ने बताया कि  शिकायत मिली थी कि पदम घटा गांव के पास सिंध नदी में पनडुब्बी डालकर  मशीनों की सहायता से रेत निकालने का काम किया जा रहा है। शिकायत के बाद राजस्व एवं पुलिस की टीम ने यह कार्यवाही की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर छापामार कार्रवाई की तो शिकायत सही पाई गई। प्रशासन ने कुछ मशीनों को  को जब्त कर लिया जबकि नदी में अवैध रूप से रेत निकाल रही पनडुब्बी में आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया ताकि फिर से रेत का अवैध उत्खनन ना किया जा सके।

  एडीएम सुरेश जादव ने बताया कि जब प्रशासन की टीम पदमघटापहुंची तो यहां काम कर रहे लोग भाग चुके थे। इसलिए कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। इसलिए फिलहाल मशीनों पर कार्रवाई की गई है। इसकी जांच की जा रही थी कौन चला रहा है उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews