अलीम डायर अशोकनगर मुंगावली।
दो दिन पहले पीएम मोदी ने जनता के नाम संदेश में अपील की थी कि कोरोना से लड़ने के लिए सभी देशवासियों को रविवार 5 मार्च की रात 9 बजे 9 मिनट तक रोशनी करनी की अपील की थी। पीएम मोदी ने अपील की थी कि इस दौरान घर की लाइट बंद करनी है और दीप मोमबत्ती मोबाइल की फ्लैश लाइट से प्रकाश करना है। आज रविवार को रात नौं बजे अशोकनगर जिले भर में इसका व्यापक असर देखा गया। शहर के लोगों ने रात 9 बजते ही अपने अपने घर की लाइट बुझाई और बालकनी एवं छत पर दिये तो जलाये ही साथ में पटाखे और फुलझड़ियां भी चलाएं एयर बलून के गुब्बारे भी छोड़े तो कई लोगों ने थाली मंजीरा और शंख भी बजाएं।
ये भी पढ़ें
1अशोकनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत, अन्य पांच घायल
2खेलते-खेलते कुएं में गिरे 4 मासूम भाई, चारों की मौत, परिवार में मातम
3Ashoknagar News: “निराकरण नहीं हुआ तो यहीं बैठूंगा, चाहे रात हो जाए”, जन विश्वास शिविर में अधिकारियों पर भड़के विधायक बृजेंद्र सिंह यादव
4Ashoknagar News: वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में बने सदस्य
