खबर का असर : करीला मेले में महिलाओं के HIV टेस्ट मामले में हटाए गए CMHO, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

खबर का असर : करीला मेले में महिलाओं के HIV टेस्ट मामले में हटाए गए CMHO, तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित

MPBreakingNews की खबर का एक बार फिर से हुआ असर। कल करीला मेले में जो हुआ वो निश्चित तौर पर इंसानियत और मानवाधिकार को तार-तार करने वाली घटना थी। उस मुद्दे को हमारे द्वारा पूरी पारदर्शिता से सभी लोगों तक पहुंचाया गया। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा जिला प्रशासन को mpbreakingnews की खबर का हवाला देकर जवाब मांगा गया। महिला आयोग ने महिलाओं के कराए गए टेस्ट को उनके सम्मान के साथ जीने के उनके अधिकार का घोर उल्लंघन बताया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए जांच का आदेश पारित करने वाले सीएमएचओ को पद से हटा दिया। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया है।

ये है मामला

दरअसल, जिले के ऐतिहासिक करीला मेले में प्रशासन द्वारा दरबार में पहुंची राई नृत्यांगनाओं की एचआईवी जांच कराने का मामला सामने आया था। इस घटना को राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनके अधिकारों का उल्लंघन माना और जिला प्रशासन से पांच दिन के अंदर जवाब मांगा। जिसके चलते सोमवार को सीएचएमओ को पद से हटा दिया गया।

कमेटी में शामिल हैं ये लोग

मामले में ग्वालियर के क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. राकेश चतुर्वेदी ने कथित प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। कमेटी में संयुक्त संचालक स्थानीय डॉ. पी के शर्मा, जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. एस एस भूषण और आईसीडीसी सुपरवाइजर कुलदीप भदौरिया शामिल हैं। कमेटी इस मामले की जांच कर दो दिनों में इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट पेश करेगी।

सीएमएचओ को पद से हटाया गया

इस मामले को लेकर भोपाल के संचालक स्वास्थ्य सेवायें अजीजा सरशार जफर ने प्रशसनिक कार्य सुविधाओं को देखते हुए अशोकनगर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नीरज कुमार छारी को पदस्थ कर दिया है। आगामी आदेश तक वह संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल में कार्यरत रहेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews