Ashoknagar News : सनकी बुजुर्ग ने 8 साल के मासूम की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Ashoknagar News : अशोकनगर जिले के नई सराय थाना क्षेत्र के सिरसी नई गांव में एक 8 बर्ष के बच्चे को पड़ोस में रहने वाले एक 60 वर्षीय वृद्ध ने कुल्हाड़ी मार-मार कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बच्चे की गर्दन पर एक के बाद एक कई बार कुल्हाड़ी से किये। जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा अपने घर से सुबह के समय शौच के लिए गया हुआ था, उधर ही सनकी बुजुर्ग ने इस वारदात को अंजाम दिया।

यह है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, सिरसी नई गांव निवासी सुनील पाल का 8 साल का बेटा शिवांश बुधवार की सुबह के समय अपने घर के बाहर शौच के लिए गया हुआ था। उधर ही उनके पड़ोस में रहने वाले मजबूत सिंह ने बच्चे के ऊपर एक के बाद एक कई बार कर दिए। बताया जा रहा है कि बच्चे के ऊपर 5 से 6 बार कुल्हाड़ी से बार कर दिए जिससे उसकी गर्दन एवं पैर में कुल्हाड़ी लगी थी । बताया जा रहा है आरोपी अर्ध मानसिक विक्षिप्त है।

घटना घर से लगभग 100 मीटर दूर की है। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया। कुछ देर बाद मृतक बच्चे का दादा मोकम सिंह अपने घर से बाहर जा रहा था तभी उसने देखा उसका पोता खून से लतपथ अवस्था में पड़ा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। जैसे ही दादा ने अपने पोते को खून से लथपथ देखा तो वह चीकने चिल्लाने लगा। इसके बाद पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी नईसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है वहीं मृतक के शव का शाढ़ौरा में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews