चंदेरी के जंगल में मरा मिला तेंदुआ, जाँच में जुटा वन विभाग

ashoknagar

Ashoknagar News : मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ चंदेरी के जंगल में प्राणपुर के पास शुक्रवार को जंगल में मृत अवस्था में तेंदुआ मिला हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हैं। वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या है मामला

डॉक्टर का कहना है कि यह मेल तेंदुआ है और प्रथम दृश्य लगता है कि जानवरों के साथ हुए आपसी संघर्ष में इसकी मौत हुई होगी।मौके पर पहुंची वन विभाग की डीएफओ प्रियांशी राठौड का कहना है कि तेंदुए की मौत के मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि कई दिनों से चंदेरी क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की बात कही जा रही थी।

अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews