बागेश्वर धाम महाराज के लिये यहां शुरू हुई नई मुहिम

बागेश्वर धाम महाराज के लिये यहां शुरू हुई नई मुहिम

Ashoknagar News : बीते कुछ दिनों से देश भर की मीडिया एवं सोशल मीडिया में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री खूब चर्चा में है। दरअसल, नागपुर से उनके खिलाफ अंधविश्वास फैलाने एवं भाग जाने वाली चीजें सामने आई तो उनके समर्थन में भी करोड़ों लोग सामने आए।

यह है मामला

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में अशोक नगर में एक नई मुहिम की पहल चलाई गई है। यहाँ तार वाले बालाजी भक्त मंडल के द्वारा बागेश्वर धाम के महाराज के पक्ष में एक समर्थन पत्र जारी किया गया है। दो प्रति में एक रसीद नुमा समर्थन पत्र में लोग अपना नाम एवं अन्य जानकारियों के साथ खुद को बागेश्वर धाम सरकार एवं सनातन धर्म के समर्थक होने की घोषणा कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पहले दिन अशोक नगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित करीब 500 अन्य लोगों ने समर्थन पत्र भरे हैं। विधायक ने खुद लाइन में लगकर समर्थन पत्र भरा हैं, एवं खुलें तौर पर अपना समर्थन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पक्ष में दिया है। साथ ही विधायक जज्जी ने उन लोगों की आलोचना भी की है। जो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध कर रहे हैं।

श्री तारवाले बालाजी भक्त मंडल से जुड़े लोगों का कहना है, कि यह में पूरे अशोकनगर जिले में यह मुहिम चलाई जाएगी,और गांव-गांव से समर्थन पत्र एकत्रित किये जा रहे हैं। अगले कुछ दिन में जब सारे समर्थन पत्र एकत्र हो जाएंगे तब यह संख्या सामने आएगी, कि अशोकनगर से कितने लोगों ने बागेश्वर धाम सरकार के लिये समर्थन पत्र लिखें हैं।
अशोकनगर से हितेंद्र बुधोलिया की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”791617965″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews